Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Aug 13, 2024, 04:35 PM (IST)
Lenovo Legion Tab फाइनली भारत में लॉन्च हो गया है। इससे पहले इस टैब को पिछले महीने Flipkart GOAT सेल के दौरान टीज किया गया था। वहीं, अब कंपनी ने इसे ऑफिशियली भारत में लॉन्च कर दिया है। फीचर्स की बात करें, तो लेनोवो के इस टैब में आपको 8.8 इंच डिस्प्ले मिलता है। टैब की बैटरी 6550mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग मौजूद है। साथ ही टैब Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। आइए जानते हैं टैब की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाला है ये खास प्रोडक्ट, जानें ये टैबलेट होगा या लैपटॉप
कंपनी ने Lenovo Legion Tab को 39,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह दाम टैब के 12GB RAM व 256GB स्टोरेज वेरिएंट का है। टैब की सेल 15 अगस्त से Lenovo.com और Flipkart पर शुरू होगी। इस टैब में आपको Storm Grey कलर ऑप्शन मिलता है। और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव
-8.8 इंच की LCD स्क्रीन और पढें: Xiaomi का Black Shark Gaming Tablet ग्लोबल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
-144Hz रिफ्रेश रेट
-13MP रियर कैमरा
-8MP फ्रंट कैमरा
-Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर
-12GB RAM व 256GB स्टोरेज
-6550mAh बैटरी
-45W फास्ट चार्जिंग
फीचर्स की बात करें, तो लेनोवो लीजन टैब में 8.8 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसके अलावा, टैब Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12GB RAM व 256GB स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को आप 1TB तक बढ़ा सकते हैं। लंबे गेमिंग सेशन के दौरान टैब को ठंडा रखने के लिए Legion ColdFront दिया गया है।
वीडियो कॉलिंग के लिए टैब के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए टैब में 8MP का कैमरा दिया गया है। टैब की बैटरी 6550mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। ऑडियो के लिए टैब में 2 स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही टैब Android 13 पर काम करता है।