Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 14, 2025, 11:49 AM (IST)
JioHostar स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च हो गया है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह JioCinema और Disney+ Hotstar का कॉम्बिनेशन है। इसमें JioCinema और Disney+ Hotstar के सभी कंटेंट के साथ-साथ इंटरनेशन वेब सीरीज और फिल्में भी शामिल हैं। इस ऐप पर लाइव क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेल मैचों को स्ट्रीम किया जाएगा। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: BSNL ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, फोन पर फ्री में देख सकेंगे T20 World Cup मैच, 3 महीने तक JioHotstar मिलेगा फ्री
JioHotstar पर यूजर्स को 3,00,000 घंटों से ज्यादा की कंटेंट लाइब्रेरी मिलेगी। इसमें JioCinema और Disney+ Hotstar के सभी कंटेंट को एक साथ जोड़ा गया है। ऐप में HBO, Disney, Paramount और दूसरे पार्टनर के अंतर्राष्ट्रीय कंटेंट भी शामिल हैं। यह 4K रेजल्यूशन के साथ 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम करेगा। और पढें: T20 World Cup फ्री में देखें JioHotstar पर LIVE, Jio, Airtel और Vi के ये 5 सस्ते प्रीपेड प्लान सबके लिए हैं बेस्ट
इतना ही नहीं, ICC क्रिकेट टूर्नामेंट, IPL, WPL और भारत में होने वाले दूसरे घरेलू मैच जैसे प्रमुख स्पोर्ट्स इवेंट भी इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किए जाएंगे। JioHotstar पर देखने के लिए उपलब्ध दूसरे खेल टूर्नामेंट में प्रीमियर लीग, प्रो कबड्डी लीग और विंबलडन शामिल हैं। यह AI-पावर्ड इनसाइट्स, एडवांस्ड रिप्ले और कई कैमरा एंगल को भी इंटीग्रेट करेगा। और पढें: JioHotstar का नया 79 रुपये का प्लान हुआ लॉन्च, इस दिन से होगा लाइव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब Disney+ Hotstar ऐप और प्लेटफॉर्म को ही रीब्रांड करके Jiohotstar के तौर पर पेश किया गया है। इसका ऐप iOS और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए मौजूद है।
इसके लिए कंपनी विभिन्न सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफर कर रहा है।
एडवरटाइजमेंट के साथ एक मोबाइल के लिए 3 महीने के सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की कीमत 149 रुपये है। हालांकि, अभी इसे ऑफर में 49 रुपये में खरीद सकते हैं।
एक मोबइल और एडवरटाइजमेंट के साथ एक साल वाले प्लान की कीमत 499 रुपये है।
दो डिवाइस पर एडवरटाइजमेंट के साथ 3 महीने वाले प्लान की कीमत 299 रुपये है। हालांकि, इसे अभी 79 रुपये में खरीद सकते हैं।
दो डिवाइस पर एडवरटाइजमेंट के साथ एक साल वाले प्लान की कीमत 899 रुपये है।
चार डिवाइस पर एडवरटाइजमेंट के बिना तीन महीने वाले प्लान की कीमत 499 रुपये है। इसे अभी 250 डिस्काउंट के साथ 249 रुपये में पा सकते हैं।
चार डिवाइस पर एडवरटाइजमेंट के बिना एक साल वाले प्लान की कीमत 1499 रुपये है।