Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 30, 2024, 05:39 PM (IST)
Jio ने 5G इंटीग्रेटेड मशीन लर्निंग (ML) और आर्टिफिशियस इंटेलिजेंस (AI) पर बेस्ड एक नया प्लेटफॉर्म Jio Brain पेश किया है। इस प्लेटफॉर्म को खासतौर पर एंटरप्राइजेस के लिए लाया गया है। 5G इंटीग्रेटेड सर्विस टेलीकॉम नेटवर्क, एंटरप्राइज नेटवर्क और इंडस्ट्री स्पेसिफिक आईटी कंपनी को रोजमर्रा के काम में एमएल टूल इनेबल करेगी। जियो ब्रेन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह एक सर्विस सुविधा के रूप में एक इंडस्ट्री और मोबाइल-रेडी लार्ज-लैंग्वेज मॉडल (LLM) है, जो अपने ग्राहकों को जेनरेटिव एआई सुविधाओं का लाभ उठाने का मौका देगी। क्लाउड-नेटिव प्लेटफॉर्म में 500 से अधिक REST API और डेटा API हैं, जो कंपनियों को उनकी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज ML सेवाएं बनाने की सुविधा देता है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Jio का धमाका प्लान, फ्री OTT के साथ रोज मिलेगा 2.5GB Data
जियो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आयुष भटनागर ने लिंक्डइन पर Jio Brain की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जियो ब्रेन दो साल की रिसर्च करने के बाद बनाया गया है। इस रिसर्च में सैकड़ों इंजीनियर शामिल थे। घोषणा से जुड़े एक दस्तावेज में इस प्लेटफॉर्म को उद्योग का पहला 5G इंटीग्रेटेड ML प्लेटफॉर्म बताया गया है। और पढें: Jio का नया OTT Pass हुआ लॉन्च, मात्र 200 रुपये खर्च करके 15 OTT का पाएं फ्री एक्सेस
भटनागर ने कहा है कि जियो ब्रेन नई 5G सेवाएं इंटरप्राइज को बदलने, नेटवर्क को ऑप्टिमाइज करने के साथ-साथ 6G डेवलपर करने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करने में मदद करेगा, जहां ML एक कैपेबिलिटी है।
साधारण भाषा में प्लेटफॉर्म एक AI और ML पावर्ड सिस्टम है, जो एंटरप्राइज को तेजी से और अधिक स्किल से संचालन करने में सक्षम बनाने के लिए ऑटोमैटिक और संभावित जेनरेटर एआई सुविधाएं दोनों देता है। Jio Brain की कुछ सर्विस के रूप में LLM, फोटोज, वीडियो, पाठ, दस्तावेज और भाषण के लिए एडवांस AI सुविधाए, प्लग-एंड-प्ले आर्किटेक्चर के साथ क्लाउड-नेटिव सॉल्यूशन, डेटा इंटीग्रेटेड क्षमताएं, कई AI/एमएल एम्बेडेड मोबाइल शामिल हैं।
कंपनी ने यह भी कहा कि वह प्लेटफॉर्म को बढ़ाने और इसमें अधिक मूल्य जोड़ने के लिए AI और ML रिसर्चर के साथ पाटवरशिप करने के लिए तैयार है। जियो ने जियो ब्रेन के लिए कोई लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।