Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 29, 2025, 02:44 PM (IST)
WhatsApp ने iPhone यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है। अगर आप पुराना आईफोन यूज कर रहे हैं तो बता दें कि अगले महीने यामी मई से आप अपने आईफोन में लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp नहीं चला पाएंगे। कंपनी पुराने आईफोन्स से सपोर्ट हटा रहा है। यह कदन यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। व्हाट्सऐप स्पोर्ट न करने वाले आईफोन्स की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है। आइये, जानते हैं। और पढें: जल्दी खत्म हो जाती है स्मार्टफोन की बैटरी, फटाफट बदलें ये तीन सेटिंग, नहीं करना पड़ेगा बार-बार चार्ज
WhatsApp ने कन्फर्म कर दिया है कि iOS 15.1 या इससे पहले के वर्जन पर चलने वाले iPhone में मई, 2025 से WhatsApp का सपोर्ट नहीं मिलेगा। हालांकि, ऐप फिलहाल iOS 12 और इसके बाद के वर्जन पर चलने वाले iPhone को सपोर्ट करता है, लेकिन लेटेस्ट प्राइवेसी पॉलिसी के आने के बाद कई आईफोन में यह काम नहीं करेगा। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड
iPhone 5s
iPhone 6
iPhone 6 Plus और पढें: WhatsApp Username बनाते समय इन बातों का नहीं रखा ध्यान, बाद में पड़ेगा पछताना
व्हाट्सऐप की इस पहला का कारण प्राइवेसी है। Apple ने खुद इन पुराने iOS वर्जन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट (OS) रिलीज करना बंद कर दिया है, जिससे डिवाइस पर सुरक्षा संबंधी खतरों का जोखिम बढ़ जाता है। इस कारण WhatsApp नए मॉडल और सॉफ्टवेयर वर्जन में अपग्रेड को बढ़ावा दे रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल में, WhatsApp ने यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए कई अपडेट जारी किए हैं। इनमें से एक प्रमुख एडवांस प्राइवेसी फीचर है, जो दूसरों को चैट और ग्रुप से टेक्स्ट, फोटो या वीडियो कॉपी करने से रोकती है। इसके साथ ही, WhatsApp ने चैट लॉक जैसी मौजूदा सुविधाओं को बेहतर बनाया है। गायब होने वाले मैसेज अवधि के बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं, इस में भी सुधार देखा गया है।