comscore

WhatsApp में मैसेज को Transcript करना हुआ आसान, सेटिंग में मिल रहे 3 नए ऑप्शन

WhatsApp Voice Message Transcripts फीचर के लिए यूजर्स को एक नया सेटिंग सेक्शन मिल रहा है। इससे सेक्शन में तीन ऑप्शन दिए जा रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 29, 2025, 12:46 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। हाल ही में Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने एक नया फीचर रोल आउट किया है, जिसकी मदद से यूजर्स सिलेक्ट कर सकते हैं कि वे मैसेज को किस तरह करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें सेटिंग में 3 नए ऑप्शन्स मिलेंगे। आइये, जानें कैसे काम करेगा यह फीचर। news और पढें: WhatsApp में आ गया Incognito फीचर, Meta AI से प्राइवेट में पूछ सकेंगे सभी सवाल

WhatsApp Voice message transcripts के लिए आई नई सुविधा

WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.14.7 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप एक ऐसा फीचर रोल आउट कर रहा है, जिससे आप चुन सकेंगे कि वॉयस मैसेज को कैसे ट्रांसक्राइब किया जाए। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। news और पढें: WhatsApp ग्रुप में आ रहा नया मजेदार फीचर, ऐसे नए सदस्य का कर सकेंगे Welcome!

सेटिंग में मिलेंगे ये नए ऑप्शन्स

स्क्रीनशॉट के अनुसार, ट्रांसक्रिप्शन सेटिंग्स के लिए अलग से सेक्शन मिल रहा है। इसमें यूजर्स को उनकी जरूरतों और सुविधा के अनुसार ट्रासंक्राइब फीचर को और भी बेहतर भनाने के लिए कई ऑप्शन मिल रहे हैं। वे अब इस फीचर को पहले से बेहतर तरीके से कंट्रोल और मैनेज कर सकते हैं। उन्हें इसके लिए तीन अलग-अलग ऑप्शन मिल रहे हैं। पहला ऑप्शन Automatically, दूसरा Manually और तीसरा ऑप्शन Never है। news और पढें: 1 फोन में 2 WhatsApp कैसे चलाएं? जानें यहां

अगर आप पहला ऑप्शन सिलेक्ट करेंगे तो व्हाट्सऐप पर आए हर एक वॉयस मैसेज का ट्रांसक्रिप्शन अपने आप हो जाएगा। वहीं, दूसरा ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद अपने अपनी सुविधा के अनुसार मैसेज के लिए दिए गए Transcribe बटन पर टैप करके उसे ट्रांसक्रिप्ट कर पाएंगे। वहीं, आखिरी ऑप्शन सिलेक्ट करने पर मैसेज कभी ट्रांसक्रिप्ट नहीं होगा। इससे यूजर्स का काफी समय बचेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी इस फीचर को एंड्रॉयड के कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। कुछ समय के बाद फीचर स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट होगा।