comscore

iPad Air M3 भारत में M3 चिप के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

IPad Air M3 फाइनली भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट आईपैड मॉडल है, जो कि M3 चिप के साथ पेश किया है। जानें कीमत और फीचर्स।

Edited by Manisha |Published: Mar 04, 2025, 08:44 PM (IST)

Apple iPad Air M3 भारत में लॉन्च हो गया है, जो कि M3 चिप से लैस है। इस आईपैड के साथ कंपनी ने मैजिक कीबोर्ड का भी ऐलान किया है, जो कि फ्लॉटिंग डिजाइन व बड़े Trackpad के साथ आता है। इसमें 14 की फंक्शन दिए गए हैं। लेटेस्ट iPad Air के फीचर्स की बात करें, तो इसे कंपनी ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है जो कि 11 इंच और 13 इंच स्क्रीन मॉडल्स है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खूबियों से जुड़ी सभी डिटेल्स।

iPad Air M3 launched in India: Prices, offers, sale details

कीमत की बात करें, तो 11 इंच iPad Air Wi-Fi-only मॉडल 59,900 रुपये में आया है। वहीं, Wi-Fi + Cellular मॉडल की कीमत 74,900 रुपये है। इसके अलावा, 13 इंच के iPad Air के Wi-Fi मॉडल कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसका Wi-Fi + Cellular वर्जन 94,900 रुपये में आया है। ऑफर की बात करें, तो Apple कंपनी स्टूडेंट्स को खास डिस्काउंट ऑफर दे रही है। स्टूडेंट्स को 11 इंच मॉडल 54,900 रुपये में मिलेगा। वहीं, 13 इंच मॉडल को 74,900 रुपये में खरीद सकेंगे।

वहीं, दूसरी ओर Magic Keyboard की कीमत 26,900 रुपये है। यह दाम 11 इंच वाले वेरिएंट का है। वहीं, 13 इंच वाले वेरिएंट को आप 29,900 रुपये में पेश किया गया है। स्टूडेंट्स इसे 24,900 रुपये और 27,900 क्रमश: में खरीद सकते हैं।

iPad Air M3: Specs, features

फीचर्स की बात करें, तो यह टैब 11 इंच और 13 इंच स्क्रीन के साथ आते हैं। यह टैब M3 चिप के साथ आया है। कंपनी का दावा है कि यह M1 चिप की तुलना में डबल परफॉर्मेंस प्रोवाइड करता है। वहीं, A14 Bionic की तुलना में 3.5 गुना तेज है। इस स्पीड के साथ यूजर्स कॉन्टेंट क्रिएशन व गेमिंग जैसे टास्क को शानदर तरीके से पूरा कर सकते हैं। M3 चिप के साथ एडवांस ग्राफिक्स एक्सपीरियंस मिलता है। यह Apple का iPad Air लेकिन पोर्टेबल डिवाइस है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने आईपैड के साथ नया Magic Keyboard भी लॉन्च किया है। इस कीबोर्ड में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इसमें 14 नए की फंक्शन को जगह दी है, जिसमें शॉर्टकट व स्क्रीन ब्राइटनेस एडजस्टमेंट फीचर्स शामिल हैं।