comscore

HP EliteBook, ProBook और OmniBook सीरीज भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

HP EliteBook, HP ProBook और HP OmniBook सीरीज को भारत में पेश किया गया है। इन लैपटॉप को रिटेल यूजर्स, बड़ी कंपनियों में काम करने वाले प्रोफेशनल्स और क्रिएटर्स के लिए बनाया गया है।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 24, 2025, 04:06 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

HP ने भारत में अपनी सबसे पावरफुल सीरीज HP EliteBook, HP ProBook और HP OmniBook को लॉन्च कर दिया है। इन सभी लैपटॉप सीरीज को खासतौर पर बड़ी कंपनियों, स्टार्टअप और रिटेल यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। इन लैपटॉप में मल्टी-टास्किंग के लिए Intel Core Ultra 200 V से लेकर क्वालकॉम का तक का प्रोसेसर दिया गया है। इनमें Copilot+ का सपोर्ट मिलता है, जिससे AI फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए यहां जानते हैं नए लैपटॉप के फीचर्स और कीमत… news और पढें: HP का नया DeskJet प्रिंटर भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये सब फीचर्स, बस इतनी होगी कीमत

HP EliteBook 8 लैपटॉप सीरीज को वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए लाया गया है। इस लाइनअप के लैपटॉप में नेक्स्ट-जेन AI, रियल-टाइम नॉइस कैंसिलेशन और ऑटो-फ्रेमिंग की सुविधा दी गई है, जिससे वीडियो कॉलिंग बिना रुकावट के की जा सकती है। लंबा काम करने और मल्टी-टास्टिंग के लिए लैपटॉप में तगड़ी बैटरी के साथ पावरफुल चिप दी गई है। news और पढें: HP ने भारत में लॉन्च किया HyperX OMEN 15 गेमिंग लैपटॉप, जानिए कीमत और फीचर्स

अब क्रिएटर्स, फ्री लांसर्स और नॉर्मल यूजर्स के लिए HP OmniBook सीरीज को तैयार किया गया है, जिसमें अलग-अलग स्क्रीन साइज के लैपटॉप शामिल हैं। इनमें बड़ा डिस्प्ले और तगड़ी चिप जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इनमें एआई फीचर्स भी मिलते हैं। news और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: HP, Dell और Asus समेत इन लैपटॉप्स पर मिल रहा भर-भर के डिस्काउंट

AI फीचर्स

HP AI Companion

यह एडवांस एआई रिसर्च असिस्टेंट है, जो बिना इंटरनेट कनेक्शन के रियल टाइम में हर सवाल के जवाब देने के साथ सिक्योर फाइल एनालिटिक रिजल्ट प्रदान करता है। इसकी मदद से यूजर्स बिना मदद लिए बेहतर डेटा के साथ फाइल तैयार कर सकते हैं।

Poly Camera Pro

पॉली कैमरा प्रो फीचर वर्चुअल मीटिंग को बेहतर बनाता है, जिससे यूजर्स बिना किसी परेशानी के कम्युनिकेट कर सकते हैं। इसमें ऑटो-फ्रेमिंग, मल्टी-कैमरा, ओवरलेज, स्ट्रीमिंग और कस्टामाइज अस्थेटिक्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। वहीं, ऑडियो ट्यूनिंग फंक्शन बाहरी आवाज को रोकर मीटिंग में बोलने वाले की आवाज को बढ़ा देता है।

myHP

मायएचपी प्लेटफॉर्म के जरिए डिवाइस जगह के हिसाब से परफॉर्मेंस एवं बैटरी को ऑप्टिमाइज करते हुए एक्सपीरियंस को खास बनाया जाता है। इससे ओवरचार्जिंग से बचाव होता है। साथ ही स्क्रीन टाइम एवं डिस्टेंस ट्रैकिंग के माध्यम से यूजर्स के हितों का ध्यान रखता है।

एचपी के लैपटॉप में स्मार्ट ऑडियो एडजस्टमेंट के साथ वर्कफ्लो के लिए कीबोर्ड को कस्टमाइज करने की सुविधा मिलती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

सीरीज की कीमत

  • HP EliteBook 8 G1i लैपटॉप, शुरुआती कीमत 1,46,622 रुपये
  • HP EliteBook 6 G1q लैपटॉप, शुरुआती कीमत 87440 रुपये
  • HP ProBook 4 G1q लैपटॉप, शुरुआती कीमत 77,200 रुपये
  • HP OmniBook Ultra 14 लैपटॉप, शुरुआती कीमत 186,499 रुपये
  • HP OmniBook X Flip 14 लैपटॉप, शुरुआती कीमत 114,999 रुपये
  • HP OmniBook 7 Aero 13 लैपटॉप, शुरुआती कीमत 87,499 रुपये
  • HP OmniBook 5 16 लैपटॉप, शुरुआती कीमत 78,999 रुपये

कंपनी ने अभी तक HP EliteBook 8 और HP EliteBook 6 लैपटॉप की कीमत रिवील नहीं की है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इन लैपटॉप के प्राइस रिवील किए जाएंगे।