Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 03, 2023, 02:02 PM (IST)
HP ने अल्ट्रा प्रीमियम Dragonfly G4 लैपटॉप सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप को खासतौर पर हाइब्रिड वर्किंग एनवायरनमेंट के लिए तैयार किया गया है। इन लैपटॉप का वजन काफी हल्का है और इनमें 13th जेन इंटेल कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, लैपटॉप में AI बेस्ड नॉइस रिडक्शन टेक्नोलॉजी से लेकर बैकग्राउंड ब्लर तक की सुविधा मिलती है। और पढें: HP का नया DeskJet प्रिंटर भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये सब फीचर्स, बस इतनी होगी कीमत
एचपी के लेटेस्ट लैपटॉप LCD और OLED डिस्प्ले वेरिएंट में उपलब्ध हैं। लैपटॉप की स्क्रीन का साइज 13.5 इंच है और इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए लैपटॉप में 13th-Gen Intel Core i7 प्रोसेसर के साथ-साथ 32GB तक LPDDR5 RAM और 2TB तक स्टोरेज दी गई है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में दो थंडरबोल्ट 4 टाईप-सी, एक टाईप-ए, एचडीएमआई, नैनो सिम कार्ड स्लॉट और हेडफोन जैक मिलता है। और पढें: HP ने भारत में लॉन्च किया HyperX OMEN 15 गेमिंग लैपटॉप, जानिए कीमत और फीचर्स
यह लैपटॉप लेटेस्ट विंडोज 11 पर काम करता है। इस लैपटॉप में 5MP का कैमरा दिया गया है, जिसके जरिए यूजर वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, लैपटॉप में एडजस्टेबल बैकग्राउंड ब्लर, AI नॉइस रिडक्शन और डायनेमिक वॉइस जैसे फीचर मिलते हैं। और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: HP, Dell और Asus समेत इन लैपटॉप्स पर मिल रहा भर-भर के डिस्काउंट
एचपी ड्रैगनफ्लाई जी4 लैपटॉप सीरीज की कीमत 2,20,000 रुपये से शुरू होती है। इस लैपटॉप को कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और सिलेक्टेड एचपी वर्ल्ड स्टोर से खरीदा जा सकता है।
लैपटॉप ब्रांड एचपी ने जुलाई में Envy x360 15 लैपटॉप को लॉन्च किया था। इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 78,999 रुपये है। पावर के लिए लैपटॉप में 13th-Gen Intel Core प्रोसेसर और AMD Ryzen 7 चिपसेट दी गई है। इसमें 16GB तक रैम मिलती है। यह लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है।
इस लैपटॉप में 15.6 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 88 प्रतिशत है। इसमें टच और stylus का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, लैपटॉप में AI ISP यानी Image Signal Processor तकनीक मिलती है, जो इसे अपने-आप लॉक कर देती है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए लैपटॉप में 5MP का कैमरा दिया गया है। यह कैमरा IR face recognition से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर मिलते हैं। इसके अलावा, लैपटॉप में डुअल स्पीकर दिए गए हैं।
बता दें कि एचपी ने जून में HP E45c G5 कर्व्ड मॉनिटर को लॉन्च किया था। यह मॉनिटर 1,26,631 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस मॉनिटर में 45 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। इसमें ऑटो कलर करेक्शन, ऑटो फ्रेमिंग और HDR जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, मॉनिटर में वेबकैम और माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है।