comscore

Hisense ने भारत में लॉन्च किए कई Smart TV, जानें कीमत और फीचर्स

Hisense ने भारतीय बाजार में विभिन्न स्क्रीन साइज में कई QLED MiniLED Smart TVs लॉन्च किए हैं। इन स्मार्ट टीवी की कीमत और फीचर्स नीचे बताए गए हैं।

Edited by Mona Dixit |Published: Jul 17, 2024, 06:35 PM (IST)

Highlights

  • Hisense ने कई QLED MiniLED Smart TVs लॉन्च किए हैं.
  • इन स्मार्ट टीवी को कई स्क्रीन साइज में लाया गया है।
  • इनकी सेल Flipkart और Amazon पर की जाएगी।

Hisense ने नए QLED और MiniLED TVs भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिए हैं। इन टीवी को कई स्क्रीन साइज में लाया गया है। कंपनी ने चार नए मॉडल Q7N, U7N, U6N Pro और E68N पेश किए हैं। इन सभी स्मार्ट टीवी को दमदार फीचर्स के साथ लाया गया है। अभी इन स्मार्ट टीवी पर कई ऑफर्स मिल रहे हैं। स्मार्ट टीवी की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Hisense 2024 TV Lineup Price in India

नए Hisense टीवी की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है। इसे लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Amazon से खरीदा जा सकता है। इनकी सेल 19 जुलाई से शुरू हो जाएगी। सेल में टीवी पर 3000 रुपये तक का डिस्काउंट है। इसे HDFC, ICICI, IDFC और SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा। Hisense U7N की कीमत 79,999 रुपये, Hisense Q7N की कीमत 53,999 रुपये और Hisense U6N Pro की कीमत 59,999 रुपये है।

Hisense Q7N and U7N TVs

ये स्मार्ट टीवी QLED पैनल के साथ आए हैं। इसे चार स्क्रीन साइज 55 इंच, 65 इंच, 85 इंच और 100 इंच है। Hisense U7N में MiniLED पैनल मिल रहे हैं। इसे बेजल लेस डिजाइन के साथ लाया गया है। इसका पीक ब्राइटनेस 1200 nits तक है। यह दो स्क्रीन साइज 55 इंच और 65 इंच में लाया गया है। ये टीवी VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। ये कई ऐप्स YouTube, Netflix, Amazon Prime Video, Disney+Hotstar जैसे ऐप्स को सपोर्ट करता है। ये सभी टीवी AI फीचर्स के साथ आता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Hisense U6N Pro and E68N TVs

इन टीवी को Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ लाया गया है। इसे गेम मोड प्लस और AI सपोर्ट्स मोड मिलता है। ये दो स्क्रीन साइज 55 इंच और 65 इंच में लाया गया है। ये Google TV सपोर्ट के साथ आते हैं। Hisense E68N को दो स्क्रीन साइज 43 इंच और 55 इंच में लाया गया है। ये सभी टीवी कई दमदार फीचर्स के साथ आते हैं।