Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 26, 2025, 04:02 PM (IST)
Haier S90 Series 100 4K QLED Google TV: स्मार्टफोन कंपनी हायर ने 100 इंच स्क्रीन साइज वाले एस 90 सीरीज 4के क्यूएलईडी टीवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस टीवी के बेजल बहुत पतले हैं। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 98 प्रतिशत है। इसकी स्क्रीन को HDR10+ और डॉल्बी विजन (Dolby Vision) का सपोर्ट दिया गया है। बेहतर साउंड के लिए डॉल्बी एटमॉस (Dolby Atmos) वाले स्पीकर मिलते हैं। आइए इस खबर में जानते हैं नए टीवी की खूबियां और कीमत… और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: LG से लेकर Haier तक के डबल डोर फ्रिज हुए सस्ते, भर-भर के मिल रहा डिस्काउंट
Haier के अुसार, S90 Series 100 4K QLED टीवी में 100 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 3840 x 2160 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz, व्यूइंग एंगल 178 डिग्री और ब्राइटनेस 1000 निट्स है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 98 प्रतिशत है। बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए टीवी में Vivid, Sport, Movie और Game मिलता है। और पढें: 65 इंच तक के Haier H5E सीरीज 4K स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, कीमत 25,990 रुपये से शुरू
शानदार साउंड के लिए हायर के टीवी में पावरफुल स्पीकर दिए गए हैं। इनकी साउंड आउटपुट 55 वॉट है। इनको Dolby Atmos का साथ मिला है। इसके अलावा, टीवी में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। यह Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जो एंड्रॉइड 14 (Android 14) से लैस है। और पढें: Best Double Door Fridge: लाखों की कीमत वाले डबल डोर फ्रिज हुए सस्ते, Diwali सेल का बंपर ऑफर
इस स्मार्ट टीवी में स्मूथ वर्किंग के लिए AI Ultra Sense प्रोसेसर दिया गया है। इसमें गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) मिलता है। इसके अतिरिक्त HaiSmart IoT Hub, HaiCast और क्रोमकास्ट का सपोर्ट भी दिया है।
सीमलेस कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए स्मार्ट टीवी में 4 एचडीएमआई, 3 USB 2.0, Ethernet, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 को जगह दी गई है। इस टीवी की डायमेंशन स्टैंड के साथ 2225×385×1320 mm और बिना स्टैंड के 2225×95×1278 mm है। इसका वजन 50.6 किलोग्राम है। इस पर 3 साल की वारंटी दी जा रही है।
Haier के नए स्मार्ट टीवी की कीमत 3,22,990 रुपये है। इस टीवी को देश के पॉपुलर रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। हालांकि, टीवी की ऑनलाइन बिक्री को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।