Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 16, 2023, 12:38 PM (IST)
Google Pixel यूजर्स के लिए राहत की खबर सामने आई है। हाल ही में कई गूगल पिक्सल यूजर्स ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्मार्टफोन में आ रही ओवरहीटिंग और बैटरी ड्रेन समस्या की शिकायत की थी। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो अब फाइनली Google ने पिक्सल फोन में आ रही इन दिक्कतों को मान लिया है। साथ ही कंपनी ने एक नया अपडेट जारी किया है, जिसके जरिए इन सभी समस्याओं को फिक्स कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं डिटेल्स। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो
9to5Google की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी है कि Google ने Pixel फोन में आ रही ओवरहीटिंग और बैटरी ड्रेन की समस्याओं को स्वीकार किया है। कंपनी ने बताया कि इन दिक्कतों का मुख्य कारण लेटेस्ट गूगल ऐप वर्जन और मई 2023 अपडेट है, जिसे पिक्सल स्मार्टफोन के लिए जारी किया गया था। कंपनी ने बताया कि गूगल ऐप के बैकएंड में किए गए बदलावों के बाद चुनिंदा एंड्रॉइड डिवाइस में बैटरी ड्रेन की समस्या देखी गई है। यूजर्स की परेशानी को फिक्स करने के लिए कंपनी ने तुरंत सर्वस-साइड अपडेट रोलआउट कर दिया है, जिसके बाद पिक्सल फोन में आ रही बैटरी ड्रेन की समस्या सुधर जाएगी। और पढें: Android 17 आते ही स्कैमर्स की छुट्टी! Google ने पेश किए खतरनाक सिक्योरिटी फीचर्स
Reddit, Google support forum व Twitter के माध्यम से कई यूजर्स Google Pixel 6 और Google Pixel 7 स्मार्टफोन्स में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी थी। कुछ यूजर्स का कहना था कि उनका गूगल पिक्सल फोन ओवरहीट कर रहा है और तेजी से बैटरी भी खत्म हो रही है। कुछ यूजर्स ने बताया कि उनके डिवाइस में यह समस्या 12 मई को रोलआउट हुए लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने के बाद से आ रही थी। और पढें: क्या Google सच में हुआ डाउन? कुछ लोगों को Search पर दिखा ‘Server Error’
Reddit के एक यूजर ने बताया कि उनका गूगल पिक्सल फोन 1 घंटे में 20 प्रतिशत बैटरी खपत कर रहा है, वो भी बिना इस्तेमाल किए। कुछ ने बताया कि उनका डिवाइस अब भी पुराने वर्जन पर काम कर रहा है, लेकिन फिर भी उन्हें भी बैटरी ड्रैन और ओवरहीटिंग की समस्या परेशान कर रही है।
आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि इस तरह गूगल पिक्सल स्मार्टफोन से जुड़ी शिकायतें सामने आ रही हों। पिछले साल मई महीने में रोलआउट हुए अपडेट के बाद हैप्टिक फीडबैक से जुड़ी समस्याएं देखने को मिली थी। इससे पहले कंपनी ने दिसंबर अपडेट को रोक दिया था। यूजर्स का कहना था कि इस अपडेट के बाद वह अपने गूगल पिक्सल फोन में कॉल ड्रॉप की समस्या का सामना कर रहे थे।