Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: Sep 03, 2024, 09:52 AM (IST)
Google Play Store को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए टेक जाइंट गूगल पिछले कई महीनों से लगातार काम चल रहा है। हाल ही में प्ले-स्टोर पर मल्टीपल ऐप डाउनलोड करने की सुविधा दी गई थी। अब इस प्लेटफॉर्म पर कई ऐप्स को एक साथ अपडेट किया जा सकता है। इससे पहले प्लेटफॉर्म पर केवल एक ऐप एक बार में अपडेट होता था। इसमें काफी समय जाता था, लेकिन अब नए फीचर के आने से कम समय में ज्यादा ऐप को अपडेट किया जा सकेगा। और पढें: Google Play Store में आ सकता है नया फीचर, पैसे देने से पहले खेल सकेंगे Paid Games
अपडेटेड Google Play Store में अब यूजर्स एक बार में तीन मोबाइल ऐप को अपडेट कर पाएंगे। इससे समय की बचत होगी और ज्यादा से ज्यादा ऐप अपडेट हो जाएंगे। यूजर्स को ऐप्लिकेशन अपडेट करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह अपडेशन यूजर्स के लिए सुविधाजनक साबित होगा। और पढें: Play Store पर App डाउनलोड करने से पहले आएगी चेतावनी, Google दिखाएगा कौन-सा ऐप खाएगा ज्यादा बैटरी
और पढें: Croma Tizen OS के 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 25,490 रुपये से शुरू
ऊपर लगे स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि यूजर्स ऐप अपडेट करने के लिए प्ले-स्टोर में जाकर अपडेट ऑल पर क्लिक करेंगे, तो पहले पहले तीन ऐप अपडेट होना शुरू हो जाएंगे। चौथे ऐप के नीचे ‘Pending’ लिखा दिखाई देगा। यह तब तक दिखाई देगा, जब तक पहले तीन ऐप अपडेट नहीं हो जाते।
गूगल प्ले-स्टोर के इस फीचर को दुनियाभर के यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। इसका सपोर्ट कुछ यूजर्स को मिलने लगा है, जिनमें हम भी शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी घोषणा नहीं की है।
आखिर में आपको बताते चले कि गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) पर ऐप अपडेट के अलावा एक और फीचर को जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। इससे यूजर्स फोन से अनइंस्टॉल किए बिना उन ऐप्स को फिर से स्कैन कर पाएंगे, जिनमें खामी डिटेक्ट की गई थी। इस सुविधा की टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि इस साल के अंत इस फीचर को ग्लोबली रिलीज किया जाएगा।