गूगल ने अपने अपकमिंग डेवलपर्स कांफ्रेंस Google I/O 2023 की डेट घोषित कर दी है। इसे 10 मई को माउंटेन व्यू केलिफॉर्निया शोरलाइन एम्पीथिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस बार भी गूगल का यह डेवलपर्स कांफ्रेंस लिमिटेड इन-पर्सन ऑडियंस के साथ आयोजित किया जाएगा। साथ ही, इसे गूगल के प्लेटफॉर्म्स YouTube चैनल पर वर्ल्ड वाइड लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस डेवलपर्स कांफ्रेंस में गूगल के अपकमिंग मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 की घोषणा की जा सकती है। साथ ही, Pixel 7a को भी लॉन्च किया जा सकता है। और पढें: European Union ने लगाया Google पर 1 अरब डॉलर का मोटा जुर्माना, जानें वजह
गूगल ने अपने इस अपकमिंग इवेंट के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इवेंट का रजिस्ट्रेशन कराने वाले यूजर्स को ई-मेल के जरिए इवेंट का अपडेट समय-समय पर दिया जाएगा। इस इवेंट का की-नोट यूजर्स की डिमांड या लाइव जारी किा जाएगा। पिछले साल आयोजित हुए Google I/O के लिए गूगल ने टिकट बेचे थे। हालांकि, इस साल इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले यूजर्स को फ्री में डिजिटल एक्सपीरियंस मिलेगा। और पढें: Google Meet हुआ अपग्रेड, एक फोल्डर में मिलेंगे जरूरी नोट और रिकॉर्डिंग
और पढें: Google Wallet को मिला Gmail का सपोर्ट, एक जगह मिलेगी ऑर्डर से जुड़ी पूरी जानकारी
Google I/O में इस साल कंपनी Android 14 पेश करेगी, जिसके कई फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं। साथ ही, गूगल पिक्सल यूजर्स के लिए इसका डेवलपर्स प्रिव्यू भी रोल आउट किया जा सकता है। इसके अलावा ब्रांड Google Pixel 7a भी लॉन्च कर सकती है। इस फोन के बारे में भी कई जानकारियां पहले लीक हो चुकी हैं।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google Pixel 7a में 6.1 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। गूगल का यह फोन भी Pixel 7 Series के अन्य डिवाइसेज की तरह Google Tensor 2 चिपसेट के साथ आ सकता है। फोन में 64MP का प्राइमरी रियर कैमार और एक 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा दिया जा सकता है।
गूगल के इस स्मार्टफोन के अलावा Pixel Fold भी पेश किए जाने की उम्मीद है। गूगल के पहले फोल्डेबल फोन के बारे में भी कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। साथ ही, गूगल इस इवेंट में Pixel Tablet और Pixel 8 Series के बारे में भी जानकारी रिवील कर सकता है।