Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 10, 2023, 08:59 PM (IST)
दिग्गज टेक जाइंट गूगल अपने पॉपुलर डॉक्यूमेंट प्लेटफॉर्म Google Docs में जल्द eSignature ऑप्शन जोड़ने वाला है। इसके आने से यूजर्स जरूरी लेटर और दस्तावेजों पर डिजिटली सिग्नेचर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें डॉक्यूमेंट्स को प्रिंट या फिर स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही डिजिटल साइन करने के लिए दूसरे डॉक्स ऐप्लिकेशन का सहारा लेना पड़ेगा। और पढें: Google के Gmail और Keep में आने वाला है बड़ा AI फीचर, अब टाइप नहीं बोलकर कर सकेंगे काम
Google ने बताया कि ई-सिग्नेचर फीचर की टेस्टिंग पिछले साल शुरू की गई थी। अब इस सुविधा के बीटा वर्जन को वर्कस्पेस के वेब यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। कंपनी ने आगे बताया कि ई-सिग्नेचर करने के लिए यूजर को नाम जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद प्लेटफॉर्म अपने आप डेट साइन सेक्शन को फिल करके ई-सिग्नेचर को पब्लिश कर देगा। इसके लिए यूजर्स को अनुरोध करना होगा। और पढें: Google I/O 2026: क्या है GooglF का नया AI Agent Gemini Spark और कैसे करेगा काम? इवेंट के दौरान कंपनी ने किया पेश
ई-सिग्नेचर के साथ यूजर्स को स्टेटस चेक करने की सुविधा भी दी जाएगी। इससे फायदा यह होगा कि यूजर्स ट्रैक कर पाएंगे कि उनके जरूरी दस्तावेज पर सिग्नेचर किए गए हैं या नहीं। इसके अलावा, यह फीचर गूगल ड्राइव (Google Drive) में भी दिया जाएगा, जिससे यूजर किसी भी अन्य प्लेटफॉर्म पर जाए बिना ई-सिग्नेचर वाले डॉक्यूमेंट्स को सहजता से लिंक कर सकेंगे। और पढें: Google Gemini में आया बड़ा अपडेट, अब ऐसे बनाएं फाइल्स और तुरंत करें डाउनलोड
कंपनी ने कंफर्म किया कि जीमेल यूजर्स के लिए ई-सिग्नेचर का सपोर्ट इस साल के अंत तक जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे में अब कहना मुश्किल है कि इस ऑप्शन को अगले साल जीमेल में ऐड किया जाएगा या नहीं।
गूगल डॉक्स के ई-सिग्नेचर फीचर की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में इस सुविधा को सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए याद दिला दें कि गूगल ने जून में डॉक्स, शीट और स्लाइड में से ड्रॉपबॉक्स को हटाया था। कंपनी के इस कदम के बाद ही यूजर्स को सारा डेटा गूगल ड्राइव में ट्रांसफर पड़ा।
टेक कंपनी गूगल ने इस साल मार्च में Google Docs के लिए कई फीचर रोलआउट किए थे। इनमें टेक्स्ट, डॉट और लिंक शामिल हैं। इसके साथ ही, प्लेटफॉर्म पर पेज नंबर को ऑन-ऑफ करने की सुविधा दी गई। इसके अलावा, गूगल डॉक्स में टैब लीडर स्टाइलिंग के लिए तीन नए ऑप्शन को भी जोड़ा गया और टेबल साइडबार को भी अपडेट किया गया। इससे पहले भी कई फीचर को प्लेटफॉर्म पर ऐड किया गया, जो इस समय यूजर्स के बहुत काम आ रहे हैं।