Published By: Harshit Harsh | Published: Jun 03, 2023, 07:10 PM (IST)
Google I/O 2023 में टेक कंपनी ने अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android के लिए कई फीचर्स की घोषणा की थी। ये सभी फीचर्स गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल Bard पर आधारित हैं। गूगल अब इन फीचर्स को ऑपरेटिंग सिस्टम के रेगुलर अपडेट के साथ रोल आउट करना शुरू कर दिया है। गूगल के ये फीचर्स Android और WearOS के लेटेस्ट अपडेट के साथ जोड़े गए हैं। गूगल ने इनमें से कुछ फीचर्स को स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के लिए रोल आउट किए हैं। और पढें: Google Pixel 10 5G पर 10,000 का तगड़ा डिस्काउंट, न चूकें Flipkart का फाडू डील
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा,”हम सात नए अपडेट और फीचर रोल आउट कर रहे हैं, जो यूबजर्स को नए स्किल और प्रोडक्टिव रहने में मदद करेंगे।” आइए, जानते हैं गूगल के इन लेटेस्ट फीचर्स के बारे में… और पढें: Valentine's Day पर Google ने बनाया स्पेशल Doodle, दुनिया को दिया प्यार का संदेश
गूगल प्ले बूक्स के लिए इस फीचर को रोल आउट किया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी अनजान वर्ड्स के प्रननसिएशन यानी उच्चारण को आसानी से समझ सकेंगे। इसके अलावा वो रियल टाइम में फीडबैक भी ले सकेंगे। इस फीचर का लाभ खास तौर पर बच्चों को होगा, जो अपना शब्दकोष यानी वोकैबलरी बढ़ाना चाहते हैं।
गूगल ने तीन नए एंड्रॉइड विजेट्स नए अपडेट के साथ जोड़े हैं। यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन की होम स्क्रीन को नए शॉर्टकट के साथ कस्टमाइज्ड कर सकेंगे। इसके अलावा वो गूगल टीवी और गूगल फाइनेंस के साथ गूगल न्यूज में भी क्यूरेटेड कॉन्टेंट प्राप्त कर सकेंगे।
गूगल ने इमोजी किचन फीचर को अब एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया है। यूजर्स अपने स्टिकर्स के साथ इमोजी को मिक्स कर सकेंगे। यह फीचर गूगल के की-बोर्ड यानी GBoard में उपलब्ध होगा। गूगल ने एक्वेटिक इमोजी कॉम्बिनेशन का सपोर्ट भी जोड़ा है।
गूगल ने अमेरिका में इस फीचर को सभी गूगल अकाउंट्स के साथ रोल आउट किया है। यह फीचर यूजर्स को बड़े साइबर अपराध से बचाएगा। इस फीचर के जरिए यूजर्स यह चेक कर सकेंगे कि उनका ई-मेल कहीं डार्क वेब (Dark Web) पर शेयर तो नहीं हुआ है। इसके बाद यूजर्स को अपने ई-मेल अड्रेस को सिक्योर करने के तरीके बताए जाएंगे। जल्द ही, यह फीचर 20 और देशों में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
गूगल ने WearOS यूजर्स के लिए इस फीचर को रोल आउट किया है। यूजर्स अब अपने स्मार्टवॉच में अपने पर्सनलाइज्ड म्यूजिक को स्ट्रीम कर सकेंगे। इसके अलावा WearOS के लिए गूगल वॉलेट में ट्रांजिक कार्ड का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, सिंगल टाइल के जरिए स्मार्टवॉच का फास्ट एक्सेस भी कर सकेंगे।