Dell ने भारतीय बाजार में नई Alienware और Inspiron सीरीज लॉन्च की है। दोनों सीरीज के तहत कंपनी दो-दो लैपटॉप्स Alienware m18, Alienware x16 R1, Inspiron 16 और Inspiron 16 2-in-1 लेकर आई है। इन्हें बेहतर पावर, परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। Alienware m18 और x16 R1 को सबसे पहले CES 2023 में पेश किया गया है। और पढें: Dell ने भारत में लॉन्च किए 3 नए Gaming Laptop, Nvidia के ग्राफिक्स कार्ड और Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर से है लैस
अब कंपनी इन्हें भारत में लेटेस्ट 13th Gen Intel Core प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 40 Series GPUs के साथ लाई है। वहीं, Inspiron 16 सीरीज के लैपटॉप को एडवांस डिजाइन के साथ लाया गया है। इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Amazon Prime Day Sale 2026: Laptop पर मिल रहा भरी डिस्काउंट, बस इस तारीख तक चलेगी सेल
Alienware m18 और x16 R1 को गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए 13th Gen Intel Core प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 40 Series GPUs के साथ लॉन्च किया गया है। प्रोसेसर के अलावा लैपटॉप्स का डिजाइन भी काफी अच्छा है। इन्हें Legend 3.0 डिजाइन के साथ लाया गया है, जिससे लैपटॉप को पकड़ना ओर ओपन करना बहुत आसान है। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो
Alienware m18 में 165Hz (QHD) रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 9TB तक का स्टोरेज शामिल है।
वहीं, अगर Inspiron 16 और Inspiron 16 2-in-1 की बात करें तो ये बेहतर परफॉर्मेंस, अच्छी मल्टी-टास्किंग और बेहतर देखने के एक्पीरियंस को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लाए गए हैं। 13वीं जेनरेशन के Intel Core™ प्रोसेसर वाले लैपटॉप बेहतर 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन के साथ आएगा। इसका मतलब है कि इन पर केंटेंट देखने में यूजर्स को मजा आएगा।
Inspiron 16 में अप-फायरिंग स्पीकर और Inspiron 16 2-इन-1 में 2 फ्रंट-फायरिंग टेक्नोलॉजी वाले इनोवेटिव क्वाड स्पीकर, Dolby Atmos स्पेसियल ऑडियो के साथ-साथ फुल HD रिजलूशन कैमरा दिया गया है। इनमें 13th Gen Intel Core प्रोसेसर और WiFi6e मिल रहा है। लैपटॉप LPDDR5 मैमोरी के साथ मिलेगा। लैपटॉप Inspiron 16 2-in-1 लैपटॉप 4K Ultra HD+ डिस्प्ले के साथ आता है।
Alienware m18 की कीमत 3,59,990 रुपये से शुरू है। वहीं, Alienware x16 R1 को कंपनी ने भारत में 3,79,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। Inspiron 16 की बात करें तो कंपनी ने इसे 77,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। Inspiron 16 2-in-1 की कीमत 96,990 रुपये से शुरू है।
Alienware डिवाइस की बिक्री Dell.com पर 21 अप्रैल, 2023 से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा, Inspiron की सेल 14 अप्रैल से Dell Exclusive Stores (DES) और आउटलेट पर शुरू हो जाएगी।