Written By Manisha
Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Apr 25, 2024, 01:15 PM (IST)
Image: Dell
Dell Alienware x16 R2 लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Dell के लैपटॉप में 16 इंच डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह लैपटॉप लेटेस्ट Intel Core Ultra प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 4090 जीपीयू दिया गया है। इसके अलावा, इस लैपटॉप में कई AI फीचर्स भी मिलते हैं। लंबे गेमिंग सेशन के दौरान लैपटॉप को ठंडा रखने के लिए इसमें Cryo-tech थर्मल मैनेजमेंट, Vapor Chamber टेक्नोलॉजी और Element 31 थर्मल सिस्टम दिया गया है। इसमें क्वाड फैन पतले ब्लेड्स के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इस लैपटॉप की कीमत और खूबियों से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो
कीमत की बात करें, तो Dell Alienware x16 R2 को कंपनी ने 2,86,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस लैपटॉप को आप Dell Exclusive Stores (DES), Dell.com, Amazon व मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स के जरिए खरीद सकते हैं। इसकी सेल आज 25 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। और पढें: Amazon Sale में Laptop पर बंपर छूट, HP, Dell और Asus Laptop हुए सस्ते
फीचर्स की बात करें, तो Dell Alienware x16 R2 में 16 इंच का डिस्प्ले Quad HD+ दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 240Hz का है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। इसके अलावा, यह लैपटॉप Intel Core Ultra 7 155H व Intel Core Ultra 9 185H प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 4090 जीपीयू दिया गया है। इसमें 16GB व 32GB RAM व 512GB, 1TB, 4TB स्टोरेज ऑप्शन मौजूद हैं। और पढें: Dell XPS 14 और XPS 16 धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
जैसे कि हमने बताया इस लैपटॉप में कई AI क्षमताएं भी दी गई हैं, जिसके जरिए शानदार एटिडिंग पावर्स मिलती हैं। इसके साथ इसमें लंबे गेमिंग सेशन के दौरान लैपटॉप को ठंडा रखने के लिए इसमें Cryo-tech थर्मल मैनेजमेंट, Vapor Chamber टेक्नोलॉजी और Element 31 थर्मल सिस्टम दिया गया है। इसमें क्वाड फैन पतले ब्लेड्स के साथ आते हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के लिए इस लैपटॉप में Full HD HDR IR कैमरा डुअल माइक्रोफोन के साथ आता है। लैपटॉप में 90 Whr Lithium lon बैटरी दी गई है, जिसके साथ 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में 1 माइक्रोएसजी कार्ड स्लॉट, 1 टाइप-सी पोर्ट, 4 थंडरबॉल्ट, एचडीएमआई 2.1 आउटपुट पोर्ट आदि शामिल है।