Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 15, 2023, 10:57 AM (IST)
Microsoft ने बीते सप्ताह एक कार्यक्रम का आयोजन किया और उसमें अपने दो प्रोडक्ट Edge और Bing के लेटेस्ट वर्जन की जानकारी शेयर की। इन दोनों ही प्रोडक्ट में ChatGPT जैसे AI बेस्ड एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया और डेमो भी पेश किया। मगर ChatGPT पावर के साथ आने वाले Bing टूल्स ने सर्च रिजल्ट में कंटेंट दिखाया, उसमें कुछ गड़बड़ी सामने आई हैं। और पढें: OpenAI ने रियल-टाइम कोडिंग वाला मॉडल किया पेश, भर-भर के मिलेगा फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के डेमो में क्लॉथ ब्रांड Gap के डाटा को गलत पेश किया गया है। यह जानकारी इंजीनियर और लेखक Dmitri Brereton ने शेयर की है। रिपोर्ट में बताया है कि ऑनलाइन टूल ने क्लॉथिंग ब्रांड का मार्जन 5.9 प्रतिशत बताया है, जबकि ब्रांड ने खुद बताया है कि उनका मार्जिन 4.6 प्रतिशत है। और पढें: ChatGPT का Deep Research हुआ अपग्रेड, अब मिलेंगे ये खास फायदे
इसके अलावा सेल्स ग्रोथ के मामले में भी बिंज टूल ने गलत जानकारी को दिखाया। साल 2022 में कंपनी की सेल्स साल के मध्य में करीब सिंगल डिजिट में पहुंच गई थी। ऐसे में टूल्स की जानकारी को गलत बताया है। और पढें: ChatGPT फ्री और चलाने वाले यूजर्स को झटका, अब चैट के बीच दिखेंगी Ads
ChatGPT के फीचर्स के साथ आने वाला माइक्रोसॉफ्ट के इस टूल्स ने आगे चलकर एक और गलती की। दरअसल, टूल्स से डेमो में जब Mexico City की नाइट लाइफ को लेकर सलाह मांगी जाती है तो वह Cecconi’s Bar वेबसाइट की सलाह देता है। इसमें रिजर्वेशन और मेन्यू को भी शो करता है, लेकिन उसकी कोई वेबसाइट ही नहीं है।
इसके अलावा एक गलती Bissell Pet Hair Eraser Handheld Vacuum के बारे में पूंछने पर भी की है। दरअसल, जब इस वैक्यूम की खूबियां और खामियों के बारे में पूंछा गया तो एरर नजर आया। रिपोर्ट में बताया है कि इसमें शॉर्ट कोर्ड की लेंथ 16 फीट है।
Bing को दरकिनार कर दें तो ChatGPT अपने आप को साबित कर चुका है। वह एक यूजफुल AI Tool है। यह यूजर्स की संभवतः सभी सवालों के जवाब देने की सही कोशिश करता है। इतना ही नहीं यह मेडिकल एग्जाम में सफल आने में मदद कर सकता है। ChatGPT को लेकर कुछ रिसर्चर ने शोध किया है और देखा कि यूनाइटेड स्टेट के मेडिकल लाइसेंस एग्जाम (USMLE) के सवालों के भी जवाब ये प्लेटफॉर्म दे सकता है।