comscore

CES 2026: Amazon ने Artline TV से उठाया पर्दा, फोटो फ्रेम की तरह कर पाएंगे इस्तेमाल

CES 2026: Amazon Artline TVs को पेश किया गया है। ये टीवी 55 और 65 इंच स्क्रीन साइज में अवेलेबल है। इसमें Ambient Mode मिलता है, जो टीवी की स्क्रीन को फोटो फ्रेम में बदल देता है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 06, 2026, 12:47 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

news और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8 में आ सकती है खास डिस्प्ले, क्रीज होगी लगभग खत्म, लीक में हुआ खुलासा

CES 2026: टेक जाइंट अमेजन ने दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो यानी सीईएस 2026 में Artline TVs को लॉन्च कर दिया है। इन टीवी में Ambient मोड दिया गया है, जो टीवी को डिजिटल कैनवस में तब्दील कर देता है। इससे टीवी को फोटो फ्रेम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ टीवी में OLED स्क्रीन, Fire TV OS और वाई-फाई 6 जैसे फीचर्स मिलते हैं। news और पढें: Disney+ पर आने वाला है Instagram Reels जैसा फीचर, जल्द लॉन्च करेगा शॉर्ट-फॉर्म वीडियो

Artline TV Features

Amazon Artline TVs को दो स्क्रीन साइज 55 व 65 इंच में उतारा गया है। इनमें 4K OLED स्क्रीन मिलती है। इसमें वॉलनट, ग्रेफाइट और सिल्वर जैसे फ्रेम के साथ-साथ Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट मिला है। इनमें Ambient Mode दिया गया है। यह टीवी को कैनवस में बदल देता है। news और पढें: CES 2026 में दिखे दमदार हैंडहेल्ड गेमिंग PCs, लेकिन क्या ये आम गेमर्स तक पहुंच पाएंगे?

इन स्मार्ट टीवी में Omnisense मोशन-सेंसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो मोशन को डिक्टेट करके स्क्रीन को फोटो फ्रेम में बदल देती है। इसमें 2000 से अधिक आर्टवर्क और एब्सट्रैक्ट पैटर्न मिलते हैं। इन्हें वॉलपेपर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ अपनी तस्वीरें लगाने की सुविधा भी मिलती है।

अन्य डिटेल

अमेजन के आर्टलाइन टीवी अपडेटेड Fire TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। इसमें वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। फिलहाल, कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Fire TV OS

स्मार्ट टीवी लॉन्च करने के अलावा अमेजन ने Fire TV ऑपरेटिंग सिस्टम को भी अपडेट किया है। इस अपडेशन से इंटरफेस सरल हो गया है। इसमें मूवी, टीवी शो, स्पोर्ट्स, न्यूज और लाइव टीवी के लिए अलग से टैब दिए गए हैं। होम स्क्रीन पर अधिकतम 20 पसंदीदा ऐप को पिन किया जा सकता है। इससे पहले केवल 6 ऐप पिन करने की सुविधा मिलती थी।

कंपनी ने बताया कि टीवी के रिमोट में मौजूद होम बटन को लॉन्ग-प्रेस करने पर सेटिंग पैनल ओपन हो जाता है। इससे यूजर्स अपने हिसाब से ऑडियो और एक्सेसिबिलिटी सेटिंग को एडजस्ट कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource