Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jan 10, 2024, 08:55 PM (IST)
CES 2024 के दौरान Samsung Galaxy Tab Active 5 टैबलेट लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का रग्ड टैब है, जो कि मिल्ट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड के साथ आता है। यह टैब खराब से खराब मौसम वाली स्थितियों में काम करता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग का यह टैब 8 इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, यह टैब Exynos 1380 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP कैमर मौजूद है। आइए जानते हैं इस टैब से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम
Samsung Galaxy Tab Active 5 को Consumer Electronics Show (CES) 2024 के दौरान पेश कर दिया गया है। जैसे कि हमने बताया यह कंपनी का रग्ड टैबलेट है। इवेंट के दौरान कंपनी ने इस टैब के सभी फीचर्स की डिटेल्स रिवील कर दी है। हालांकि, इसकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी किसी प्रकार की डिटेल्स ऑफिशियल नहीं की गई है। और पढें: आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung Galaxy Watch, नई रिसर्च में हुआ खुलासा
स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Samsung Galaxy Tab Active 5 में 8 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1920 x 1200 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, यह टैब Exynos 1380 चिपसेट से लैस है। इस टैब में 6GB और 8GB RAM ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, स्टोरेज के लिए इसेमं 128GB और 256GB का ऑप्शन शामिल है। और पढें: 15000 से कम में मिलने वाली 5 बेस्ट Washing Machines, चमका देंगी आपके कपड़े
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के इस टैब में 13MP का बैक कैमरा दिया गया है, जो कि 4K रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस टैब में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। टैब की बैटरी 5,050mAh की है। यह टैब Android 12 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही इसमें डुअल-सिम और eSIM का सपोर्ट भी मौजूद है।
कनेक्टिविटी के लिए टैब में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-पाई, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक व Dolby Atmos सपोर्ट मौजूद है। मिल्ट्री-ग्रेड फीचर्स की बात करें, तो यह टैब MIL-STD-810H स्टैंडर्ड के साथ आता है। पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। साथ ही यह S Pen सपोर्ट के साथ आता है।