Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 09, 2025, 01:47 PM (IST)
ASUS ने अपने दो शानदार लैपटॉप Vivobook S16 और Chromebook CX15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों लैपटॉप को ऑफिस वर्क के लिए तैयार किया गया है। इनमें AI फीचर्स दिए गए हैं। नए लैपटॉप में क्वालकॉम व इंटेल का प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, लैपटॉप्स में 70 तक की बैटरी और एचडीएमआई पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं लैपटॉप के फीचर्स और कीमत की डिटेल… और पढें: ASUS के नए लैपटॉप भारत में हुए लॉन्च, OLED डिस्प्ले और AI फीचर्स से होगा लैस, इस तारीख से होगी सेल शुरू
आसुस वीवोबुक एस16 में 16 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 1920×1200 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 300 निट्स और रिफ्रेश रेट 60Hz है। बेहतर फंक्शनिंग के लिए लैपटॉप Snapdragon X प्रोसेसर और Hexagon NPU दिया गया है। वहीं, यह लैपटॉप Windows 11 Home पर काम करता है। और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: HP, Dell और Asus समेत इन लैपटॉप्स पर मिल रहा भर-भर के डिस्काउंट
इस लैपटॉप में 16GB LPDDR5X रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए फुल एचडी आईआर कैमरा दिया गया है। इसमें विंडो स्टूडियो इफेक्ट का भी सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, लैपटॉप में यूएसबी टाईप-सी, यूएसबी टाईप-ए, एचडीएमआई और ऑडियो जैक मिलता है। और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: लैपटॉप्स मिल रहे सस्ते, Apple का MacBook भी शामिल
घंटों काम करने के लिए इस लैपटॉप में 70 WHr की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 65W के एडेप्टर से चार्ज किया जा सकता है। साथ ही, लैपटॉप में 2 स्पीकर, डेडिकेटेड Copilot बटन और स्मार्ट जेस्चर जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। इसका वजन 1.74 किलोग्राम है।
आसुस क्रोमबॉक्स सीएक्स15 को MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड दिया गया है। यह लैपटॉप ChromeOS पर काम करता है। इसमें 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 1920×1080 पिक्सल, आस्पेक्ट रेश्यो 16:9, ब्राइटनेस 300 निट्स और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 87 प्रतिशत है।
स्मूथ फंक्शनिंग के लिए क्रोमबुक में Intel Celeron N4500 प्रोसेसर, Intel UHD ग्राफिक, 8GB LPDDR4X रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसकी बैटरी 42 WHr की है। इसे 45W की पावर वाले एडेप्टर से चार्ज किया जा सकता है।
अन्य फीचर्स पर नजर डालें, तो आसुस के क्रोमबुक में प्राइवेसी शटर के साथ आने वाला 720p HD कैमरा से लेकर वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी जेन 1 टाईप-ए, जेन 1 टाईप-सी, एचडीएमआई और ऑडियो जैक दिया गया है।
आसुस के मुताबिक, Vivobook S16 की कीमत 79,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Chromebook CX15 लैपटॉप 19,990 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस के साथ उपलब्ध है। इन दोनों लैपटॉप को ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकता है।