comscore

Apple डिवाइस में नजर नहीं आएगा Samsung का डिस्प्ले, Apple Watch में सबसे पहले नजर आएगी इन हाउस स्क्रीन

Apple लंबे समय से खुद की स्क्रीन तैयार करने की कोशिश कर रही है। ब्लूमबर्ग ने साल 2018 में पहली बार कंपनी के प्लान की जानकारी शेयर की थी। सबसे पहले Apple Watch के लिए डिस्प्ले तैयार किया जाएगा।

Published By: Avanish Upadhyay | Published: Jan 11, 2023, 12:51 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Apple अपने प्रोडक्ट के लिए OLED से भी बेहतर स्क्रीन तैयार करेगी।
  • Apple मौजूदा समय में Samsung और LG से स्क्रीन आयात करता है।
  • Apple दुनियाभर में अपने आईफोन, मैकुबक, ऐप्पल वॉच आदि के लिए जानी जाती है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Apple अपने मोबाइल डिवाइस और अन्य प्रोडक्ट के लिए खुद की स्क्रीन तैयार करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी साल 2024 तक आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। अभी Apple अपने iPhone, Apple Watch और दूसरे प्रोडक्ट के लिए Samsung और LG से डिस्प्ले लेती है। Apple अपने प्रोडक्ट के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय है। news और पढें: iOS 26.4 Beta अपडेट में आया कमाल का फीचर, CarPlay में जोड़ा AirPlay Video का सपोर्ट

Apple पहले अपनी फ्लैगशिप स्मार्टवॉच में इनहाउस डिस्प्ले का इस्तेमाल करना चाहती है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में शेयर की है। अमेरिकी कंपनी की प्लानिंग मौजूदा OLED (Organic Light-Emitting Diode) से अपग्रेड स्क्रीन तैयार करना है। Apple इस स्क्रीन को अन्य डिवाइस जैसे आईफोन आदि में भी इस्तेमाल करना चाहती है। news और पढें: iPhone 17 Pro Max हुआ 9000 रुपये सस्ता, Amazon की डील ने मचाई धूम, पाएं 48MP+48MP+48MP कैमरे

बेहतर डिजाइन तैयार करने में होगी आसानी

इन हाउस डिस्प्ले के इस्तेमाल से कंपनी को ज्यादा पावर मिलेगी और वह अपने प्रोडक्ट के डिजाइन को ज्यादा बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाएगी। उसमें बेहतर फीचर्स को भी एड कर पाएगी। टेक जगत की दिग्गज कंपनी पहले ही intel कॉर्पोरेशन के चिपसेट को हटा चुकी है, जो मैक कंप्यूटर में इस्तेमाल किया जाता था। इसी तरह से कंपनी आईफोन में वायरलेस तकनीक को इस्तेमाल करना चाहती है। California-based Apple ने अभी तक इस जानकारी को नकारा नहीं है।

दुनिया की बड़ी डिस्प्ले निर्माता है सैमसंग

Samsung दुनिया का सबसे आधुनिक डिस्प्ले मैन्युफ्रैक्चरर है। साथ ही वह खुद की टीवी के लिए microLED तैयार करती है। लेकिन अभी ऐप्पल को सैमसंग और LG को टक्कर देने के लिए एक लंबी दूरी तय करनी है। इसके लिए कंपनी को स्ट्रांग सप्लाई चेन को नियंत्रित करना होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ऐप्पल साल 2018 से कर रहा है कोशिश

Apple खुद की स्क्रीन तैयार करने के लिए बीते लंबे समय से तैयार कर रहा है। इसके बारे में Bloomberg ने सबसे पहले जानकारी साल 2018 में शेयर की थी कि कंपनी खुद के डिस्प्ले तैयार करने की प्लानिंग बना रही है। सबसे पहले ऐप्पल की इनहाउस डिस्प्ले का इस्तेमाल Apple Watch में किया जाएगा। हालांकि अभी इस बारे में और जानकारी सामने आना बाकी है। अभी तक कंपनी ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर की है।