Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 31, 2023, 11:54 AM (IST)
Apple के खास Parental Control फीचर को यूज करने में हाल में कई यूजर्स को दिक्कतों का समाना कर पड़ा। कंपनी ने 2018 में स्क्रीन टाइम फीचर पेश किया था। इसकी मदद से यूजर्स अपने स्क्रीन टाइम को मैनेज कर सकते हैं। साथ ही, माता-पिता को डाउनटाइम फीचर के जरिए अपने डिवाइस से अपने बच्चों के iPhone और iPad पर स्क्रीन टाइम सीमित करने और ऐप्स को लिमिटेड रखने की सुविधा मिलती है। हाल में कुछ यूजर्स ने Parental Control फीचर के साथ आईं समस्याओं की शिकायत की। अब Apple ने अब उन पर अपनी प्रतिक्रिया देकर इसका कारण बताया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: iOS 26.4 Beta अपडेट में आया कमाल का फीचर, CarPlay में जोड़ा AirPlay Video का सपोर्ट
ज्यादातर माता-पिता का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों के डिवाइस के उपयोग को लिमिटेड करने के लिए जो टाइम सेट किया था, वह लागू नहीं हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि माता-पिता के अनुसार, उनके बच्चों को ऐप्स पर उनके द्वारा सेट की गई लिमिट से अधिक टाइम मिल रहा है। वहीं, कुछ लोगों का तो यह भी दावा है कि एडल्ट कंटेंट पर भी रिस्ट्रिक्शन लागू नहीं किया गया है। और पढें: iPhone 17 Pro Max हुआ 9000 रुपये सस्ता, Amazon की डील ने मचाई धूम, पाएं 48MP+48MP+48MP कैमरे
यह जानकारी नहीं है कि इस फीचर के लिए दिक्कत आना कब से शुरू हुई। Apple डिस्कशन पेज पर इससे संबंधित पोस्ट दिसंबर, 2022 से 28 जुलाई तक की हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Apple को मई में रिलीज किए गए iOS 16.5 के साथ इस समस्या को ठीक करना था। कंपनी ने कहा कि अपडेट उस समस्या को ठीक कर देगा, जिससे स्क्रीन टाइम सेटिंग्स रीसेट हो जाती हैं या सभी डिवाइसों में सिंक नहीं हो सकती है, लेकिन इसके बाद अभी भी यह समस्या बनी हुई है और लोग के लिए फीचर ठीक से काम नहीं कर रहा है।
ऐप्पल ने कहा कि उसे इस मुद्दे के बारे में जानकारी है और एक अपडेट आ रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक ऐप्पल के रिप्रेजेंटेटिव के हवाले से कहा है कि कुछ यूजर्स को एक समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जहां स्क्रीन टाइम सेटिंग्स रीसेट हो जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वे इन रिपोर्ट्स को गंभीरता से लेते हैं और स्थिति में सुधार के लिए अपडेट करते रहे हैं और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा।