Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 14, 2025, 09:13 AM (IST)
Apple ने अपने अपकमिंग इवेंट की डेट अनाउंस कर दी है। कंपनी अगले हफ्ते एक इवेंट आयाजोति करने वाली है। पिछले काफी समय से Apple iPhone SE 4 की लॉन्चिंग को लेकर खबरें आ रही हैं। हालांकि, अभी तक कंपनी ने ऑफिशियल लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। एप्पल के इस इवेंट में नेक्स्ट जेनरेशन SE को पेश किए जाने की उम्मीद है। आइये, जाने कब है इवेंट। और पढें: iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में होगा बड़ा बदलाव, छोटे Dynamic Island के साथ लेंगे एंट्री!
Apple के CEO Tim Cook ने अपने ऑफिशिय X (Twitter) अकाउंट से ट्वीट करके अपकमिंग इवेंट की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट में कहा परिवार के नए सदस्य से मिलने के लिए तैयार हो जाएं। पोस्ट के अनुसार, कंपनी 19 फरवरी, 2025 को इवेंट का आयोजन करने वाली है, जिसमें नया सदस्य यानी कंपनी का कोई प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट में एक शॉर्ट टीजर भी है, जिसमें कंपनी का लोगो दिखाया गया है। और पढें: Apple की राह पर चला Nothing, भारत के इस शहर में खोला पहला स्टोर
अभी CEO यह कन्फर्म नहीं किया है कि इस इवेंट में क्या लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, पूरी उम्मीद है कि यह इवेंट iPhone SE 4 का लॉन्च इवेंट हो सकता है। Bloomberg के Mark Gurman के अनुसार भी यह इवेंट iPhone SE 4 की अनाउंसमेंट के लिए आयोजित किया जाएगा। और पढें: Apple के नए iOS 26.3 में मिलेंगे नए वॉलपेपर ऑप्शन, अब लॉक स्क्रीन दिखेगी और भी स्टाइलिश
Get ready to meet the newest member of the family.
Wednesday, February 19. #AppleLaunch pic.twitter.com/0ML0NfMedu
— Tim Cook (@tim_cook) February 13, 2025
लीक रिपोर्ट्स के जरिए Apple के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन का डिजाइन काफी हद तक iPhone 14 जैसा होगा। इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच का OLED Super Retina XDR डिस्प्ले दिया जाएगा।
इसके अलावा, स्मार्टफोन में फेस आईडी भी मिलेगी। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन iPhone 16 Series की तरह कंपनी की लेटेस्ट चिपसेट A18 के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 48MP कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही यह भी कन्फर्म कर देगी कि वह अपने अपकमिंग इवेंट में कौन सा प्रोडक्ट पेश करेगी।