comscore

Apple Event 2025: iPhone 17 सीरीज, Apple Watch और AirPods क्या-क्या होगा आज लॉन्च? जानें यहां

Apple Event 2025: Apple का Awe-dropping इवेंट बस कुछ ही घंटों में शुरू होने जा रहा है। यहां देखें इस इवेंट में कंपनी क्या कुछ पेश कर सकती है।

Published By: Manisha | Published: Sep 09, 2025, 06:15 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Apple Event 2025: आज 9 सितंबर को एप्पल कंपनी अपने मेगा टेक इवेंट का आयोजन करने वाली है। यह Apple Awe Event आज 9 सितंबर भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट के जरिए कंपनी अपनी मच-अवेटेड डिवाइस को दुनिया के सामने पेश करेगी। यकीनन एप्पल ने इन डिवाइस से जुड़ी अभी तक कोई डिटेल्स ऑफिशियल नहीं की है। हालांकि, लीक्स के आधार पर लगभग डेटा आ चुका है कि कंपनी इस इवेंट में क्या कुछ लॉन्च करने वाली है। इस लिस्ट में अपकमिंग iPhone 17 सीरीज, नई Apple Watches और AirPods शामिल हैं। यहां जानें सभी डिटेल्स। news और पढें: Apple की Valentine’s Day Sale हुई शुरू, iPhone 17 से लेकर MacBook, iPad और AirPods तक पर मिल रहे शानदार ऑफर्स

iPhone 17 Series

पिछले कई महीनों से iPhone 17 सीरीज लीक्स का हिस्सा बनी हुई है। माना जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज को आज ग्लोबली लॉन्च करेगी। इस सीरीज के तहत इस सल 4 मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और एक नया iPhone 17 Air मॉडल शामिल होगा। नए iPhone 17 Air मॉडल को लेकर कहा जा रहा है कि यह कंपनी का सबसे स्लिम फोन होगा। इसका साइज 5.5mm हो सकता है। वहीं, iPhone 17 Pro Max को लेकर कहा जा रहा है कि यह 5000mAh से ज्यादा बैटरी के साथ आ सकता है। इस बार इस सीरीज के मॉडल्स में A19 व A19 Pro चिप दी जा सकती है। news और पढें: Apple Watch को सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका, यहां मिल रही जंबो छूट

Apple Watch Ultra 3, Series 11 and SE refresh

आईफोन 17 सीरीज के अलावा कंपनी आज नई Apple Watch सीरीज भी पेश कर सकती है। इसमें Apple Watch Series 11 शामिल है। इसके अलावा, Apple Watch Ultra 3 को भी पेश किया जा सकता है। साथ ही मौजूद Apple Watch SE का भी अपग्रेड वर्जन पेश किया जा सकता है। Apple Watch Series 11 की बात करें, तो नई S11 चिप मिल सकती है। वहीं, अल्ट्रा वॉच में बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें S11 चिप व सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिल सकते है। बजट-फ्रेंडली Apple Watch SE को भी आज अपग्रेड किया जा सकता है। news और पढें: Apple Watch Series 11 पहली बार भारत में हुई सस्ती, ऑफर्स सिर्फ 11 जनवरी तक

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

AirPods Pro 3

आज के इवेंट में कंपनी अपने फ्लैगशिप AirPods Pro 3 को भी लेकर सकती है, जिसमें कई एडवांस फीचर्स का एक्सेस मिल सकता है। लीक्स की मानें, तो इस बार कंपनी इन बड्स को छोटे चार्जिंग केस के साथ ला सकती है। इनमें नए पेयरिंग सिस्टम भी मिल सकता है।