comscore

Android 16 Beta 1 रिलीज, अपने फोन में ऐसे करें इंस्टॉल

Android 16 Beta 1 रिलीज कर दिया गया है। इसे लोग इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि, इसे अभी केवल गूगल पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लाया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 24, 2025, 11:18 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google ने आज यानी 24 जनवरी, 2025 को ऑफिशियल Android 16 Beta 1 रिलीज कर दिया गया है। इसे अभी केवल Google Pixel स्मार्टफोन्स के लिए रोल आउट किया गया है। बता दें कि गूगल ने नवंबर, 2025 में एंड्रॉयड 16 का डेवलपर प्रीव्यू रिलीज किया था। अगर आपके पास Google Pixel 6 से लेकर Google Pixel 9 Series तक, कोई भी फोन है तो आप Android 16 Beta 1 इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, गूगल के और भी फोन्स के लिए इसे रिलीज किया गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

Google Android 16 Beta 1

Goolge ने Android 16 Beta 1 के साथ कई नई फीचर्स रोल आउट किए हैं। इसे गूगल के फोल्डेबल फोन के लिए भी लाया गया है। नए एंड्रॉयड का स्टेबल रिलीज इस साल की दूसरी तिमाही में किया जाएगा। news और पढें: Android 17 आते ही स्कैमर्स की छुट्टी! Google ने पेश किए खतरनाक सिक्योरिटी फीचर्स

अगर आपके पास पिक्सल फोन या टैबलेट है को आप Android Beta Program के लिए Google की ऑफिशियल वेबसाइट पर एनरोल कर सकते हैं। या आप सीधा यहां क्लिक करके भी वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं। news और पढें: क्या Google सच में हुआ डाउन? कुछ लोगों को Search पर दिखा ‘Server Error’

इन स्मार्टफोन्स के लिए रिलीज हुआ अपडेट

  • Pixel 6 / 6 Pro
  • Pixel 6a
  • Pixel 7 / 7 Pro
  • Pixel 7a
  • Pixel Fold
  • Pixel Tablet
  • Pixel 8 / 8 Pro
  • Pixel 8a
  • Pixel 9 / 9 Pro / 9 Pro XL / 9 Pro Fold

Android 16 Beta 1 के खास फीचर्स

Android 16 बीटा 1 के साथ फीचर्स में लाइव अपडेट शामिल है। यह iOS में मिलने वाले Apple की लाइव एक्टिविटीज फीचर जैसा ही है। इस फीचर की मदद से उच्च प्राथमिकता वाले नोटिफिकेशन लॉक स्क्रीन पर दिखाई देते रहते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यूजर्स अपकमिंग फ्लाइट, फूड डिलीवरी या नेविगेशन दिशा-निर्देश जैसे जरूरी अपडेट मिस न करें।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Android 15 में प्रेडिक्टिव एनिमेशन पेश किए गए थे। हालांकि, वे केवल सिस्टम नेविगेशन पर लागू होते थे। अब, Google Android 16 में ये फ्लुइड एनिमेशन सभी ऐप्स में विस्तारित होते हैं। होम स्क्रीन पर वापस लौटने, मल्टीटास्किंग पर स्विच करने या मल्टी-विंडो मोड का यूज करते समय इससे ट्रांजिशन में सुधार होना चाहिए।