comscore

Amazon ने अब 16000 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, छंटनी हुई कंफर्म

Amazon ने गलती से भेजे मेल के बाद अब फाइनली लेऑफ को कंफर्म कर दिया है। लेटेस्ट लेऑफ के तहत कंपनी ने 16000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jan 28, 2026, 06:48 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Amazon layoff: दिग्गज टेक कंपनी अमेजन ने आज 28 जनवरी 2026 को 16000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। हाल ही में अमेजन कंपनी लेऑफ वाले मेल को लेकर सुर्खियो में आई थी, वहीं अब कंपनी ने ऑफिशियली लेऑफ का ऐलान कर दिया है। कहा जा रहा है कि इसके पीछे की वजह कंपनी की रीस्ट्रक्चरिंग और AI है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: Rs 30,000 से कम के बेस्ट टैबलेट, गेमिंग से लेकर मूवी स्ट्रीमिंग का मजा होगा दोगुना

Amazon ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट के जरिए छंटनी की खबर को कंफर्म कर दिया है। ब्लॉग पोस्ट में बताया गया है कि 16000 कर्मचारियों को मौजूदा निकाला जा रहा है। इसमें अमेजन के कई डिपार्टमेंट्स के कर्मचारी शामिल है, जिसमें Amazon Web Service (AWS), रिटेल बिजनेस, प्राइम वीडियो, ह्यूमन रिसोर्स (HR) आदि के सेक्शन शामिल है। news और पढें: Amazon Mega Electronics Days सेल का आखिरी दिन, Display-less बैंड से लेकर JioTag Air को सस्ते में खरीदें

रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विस्तार और कंपनी की रीस्ट्रक्चरिंग प्लान की वजह से छंटनी का फैसला लिया है। एआई आधारित टूल्स का काम तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से कई रोल्स की जरूरत अब खत्म हो गई है। news और पढें: खुशखबरी! 10,000 रुपये सस्ता हुआ Vivo X300 Pro फोन, 200MP कैमरा-16GB RAM जैसे 1 नंबर फीचर्स

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है। यह तीन महीनों में हुआ दूसरा लेऑफ है। इससे पहले कंपनी ने 14000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। आज और पहले के लेआउट के बाद कंपनी ने अब-तक 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

लेऑफ से पहले कर्मचारियों को गलती से पहुंचा मेल

हाल ही में खबरें सामने आई थी कि कंपनी ने लेऑफ अनाउंस करने से पहले गलती से लेऑफ का मेल कर्मचारियों को भेज दिया था। इस मेल को देखते ही कंपनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह मेल Colleen Aubrey के नाम से कर्मचारियों को आया था, जो कि AWS में Applied AI Solutions की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। वहीं, अब मेल भेजने के कुछ घंटों बाद कंपनी ने छंटनी की खबर पर मुहर लगा दी है।