Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 14, 2023, 04:02 PM (IST)
अमेरिकन टेक्नोलॉजी जाइंट Amazon ने दुनियाभर की कंपनियों के लिए क्लाउड टूल को लॉन्च किया है। इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर आधारित टूल के जरिए कंपनियां खुद के चैटबॉट से लेकर इमेज जनरेशन सिस्टम तक तैयार कर सकेंगी। इससे गूगल (Google) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) जैसे ब्रांड को जोरदार टक्कर मिलेगी। और पढें: Mini Air Cooler with Mist: सिर्फ ठंडी हवा ही नहीं बल्कि पानी की बौछार देते हैं ये कूलर, कीमत 849 रुपये से शुरू
राउटर की एक रिपोर्ट के अनुसार, जहां एक तरफ गूगल और माइक्रोसॉफ्ट AI टेक बेस्ड चैटबॉट जैसे सिस्टम रिलीज कर ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपने साथ जोड़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अमेजन इसकी विपरीत अपनी तकनीक बेचकर अन्य कंपनियों को खुद के चैटबॉट क्रिएट करने में सक्षम बना रहा है। यही कारण है कि कंपनी ने एआई बेस्ड क्लाउड टूल को रोलआउट किया है। और पढें: XIAOMI 17T पर मिल रहा 5000 रुपये का तगड़ा Discount, यहां से खरीदने पर बचेंगे हजारों रुपये
रिपोर्ट आगे बताती है कि कंपनी ने एआई टूल के अलावा Bedrock सर्विस को भी लॉन्च किया है। इस सेवा के तहत कंपनियां अपने फाउंडेशन मॉडल को अपग्रेड कर सकेंगी, जिससे ये सिस्टम इंसानों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने के साथ टेक्स्ट से इमेज क्रिएट करने में सक्षम होंगे।
इस सर्विस के साथ जुड़ने वाली कंपनियां Amazon Titan के साथ काम कर पाएंगी। लेकिन, इस प्लेटफॉर्म पर कंपनियों के हर प्रकार के बिजनेस मॉडल मिलेंगे। इसमें कंपनी के मॉडल के साथ-साथ AI21 Labs और Anthropic जैसे थर्ड पार्टी स्टार्टअप के मॉडल शामिल हैं।
अमेजन के Bedrock सर्विस के आने से माइक्रोसॉफ्ट के Azure OpenAI कड़ी टक्कर मिलेगी। कंपनी ने अपनी सर्विस के माध्यम से माइक्रोसॉफट के AI ऐप बनाने वाले ग्राहकों को टारगेट किया है। आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने Azure OpenAI सर्विस के जनरेटिव AI मॉडल सूट के साथ सफलता पाई है, जो OpenAI मॉडल को होस्ट करता है।
आपको बता दें कि अमेजन ने डेवलपर्स के लिए AI तकनीक से लैस CodeWhisperer को रिलीज किया है। इसके आने से डेवलपर आसानी से कोड जनरेट कर सकेंगे और इसका मुकाबला माइक्रोसॉफ्ट के गिटहब से होगा।