comscore

Alibaba ने भी कर डाली तैयारी! ChatGPT को टक्कर देने के लिए लाएगा अपना चैटबॉट

AI स्पेस में चैटबॉट्स इन दिनों चर्चा में हैं, जो इंसानों जैसी बातचीत में शामिल हो सकते हैं। यह सब OpenAI के ChatGPT की वजह से हुआ है, जिसने दुनिया में तहलका मचा दिया है।

Published By: Swati Jha | Published: Feb 09, 2023, 06:48 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • अलीबाबा ने ChatBot को कर्मचारियों के लिए टेस्टिंग के लिए शुरू कर दिया है।
  • कंपनी चैटबॉट को अपने कम्यूनिकेशन ऐप डिंगटॉक के साथ कंबाइन करने की तैयारी कर रही है।
  • चीनी टेक दिग्गज Baidu भी इसी तरह के टूल पर काम कर रहा है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

चीन की पॉपुलर ई-कॉमर्स कंपनी Alibaba जनरेटिव AI पर काम कर रही है। कंपनी ने पुष्टि की कि वह ChatGPT जैसा टूल डेवलप कर रही है। यह चैटबॉट मौजूदा समय में इंटरनल टेस्टिंग फेज में है। अलीबाबा का यह बयान चीनी अखबार ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी हेराल्ड की खबर के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि कंपनी फिलहाल ChatGPT जैसे चैटबॉट पर काम कर रही है। इसके अलावा चीनी टेक दिग्गज Baidu भी इसी तरह के टूल पर काम कर रहा है। news और पढें: India AI Impact Summit 2026: JioHotstar ने OpenAI के साथ की पार्टनशिप, जल्द मिलेंगे ChatGPT के ये खास फीचर्स

ChatGPT की सफलता ने दूसरे टेक दिग्गजों को दिखाया है कि आने वाला समय कैसा दिखेगा। हर कोई इसका हिस्सा बनना चाहता है। हालांकि सवाल यह है कि क्या वे सभी ChatGPT जितने अच्छे होंगे या नहीं? फिलहाल Alibaba ने चैटबॉट के बारे में डिटेल में जानकारी नहीं दी है। news और पढें: हर हफ्ते 10 करोड़ भारतीय चला रहे हैं ChatGPT, Sam Altman का बड़ा खुलासा

चीनी अखबार के मुताबिक, अलीबाबा ने ChatBot को कर्मचारियों के लिए टेस्टिंग के लिए शुरू कर दिया है। इसने यह भी कहा कि कंपनी चैटबॉट को अपने कम्यूनिकेशन ऐप डिंगटॉक के साथ कंबाइन करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, Alibaba ने टूल के फीचर्स या रिलीज की तारीख के बारे में कोई खास डिटेल नहीं दी है। कंपनी ने यह भी नहीं बताया कि वह AI को कैसे काम में लाएगी। news और पढें: OpenAI ने रियल-टाइम कोडिंग वाला मॉडल किया पेश, भर-भर के मिलेगा फायदा

AI और LLM पर 2017 से कर रही अलीबाबा

अलीबाबा के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा, “2017 में DAMO के गठन के बाद से बड़े लैंग्वेज मॉडल और जनरेटिव AI जैसे फ्रंटियर इनोवेशन हमारे [फोकस] वरीय रहे हैं।” DAMO का मतलब डिस्कवरी, एडवेंचर, मोमेंटम और आउटलुक है। उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने कस्टमर्स के साथ-साथ उनके एंड यूजर्स के लिए इनोवेशन को बदलने में इंवेस्टमेंट करना जारी रखेंगे।”

Baidu का चैटबॉट मार्च में होगा लॉन्च

पिछले कुछ दिनों में चाइनीज टेक शेयर्स में तेजी देखी गई है। ChatGPT को लेकर टेक्नोलॉजी पर सट्टा लगाया जा रहा है। इस बीच एक और चीनी टेक दिग्गज Baidu, ChatGPT जैसा टूल डेवलप कर रहा है। यह Google को चीन का जवाब है। Baidu के बॉट का नाम ‘Wenxin Yiyan’ (चीनी में) या ERNIE हो सकता है। इसके मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Google कर रहा अपने ‘Bard’ चैटबॉट की टेस्टिंग

Microsoft सपोर्ट वाले ChatGPT की सफलता को देखते हुए Google अपने Bard नामक चैटबॉट पर काम कर रहा है। यह अब टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा चाइनीज टेक ग्रुप JD.com ने भी अपने कुछ प्रोडक्ट्स में ChatGPT के तरीकों और टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेट करने की प्लानिंग की अनाउंसमेंट की है।