Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 16, 2025, 03:12 PM (IST)
Acer Swift Lite 14 AI PC भारत में लॉन्च हो गया है। फीचर्स की बात करें, तो यह लैपटॉप 14 इंच WUXGA IPS डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, यह लैपटॉप Intel Core Ultra प्रोसेसर से लैस है। इसमें 32GB RAM व 1TB स्टोरेज मिती है। इसमें Windows 11 के साथ Copilot key दी गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए कंपनी ने इस लैपटॉप में Full HD वेबकैम दिया है। लैपटॉप की बैटरी 50Wh की है, जिसके साथ USB-C चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं लैपटॉप की कीमत और खूबियों से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: लैपटॉप्स मिल रहे सस्ते, Apple का MacBook भी शामिल
कंपनी ने Acer Swift Lite 14 को 62,999 रुपये में लॉन्च किया है। इस लैपटॉप को आप Acer स्टोर व ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। साथ ही Amazon से खरीद सकेंगे। लैपटॉप में दो कलर ऑप्शन Light Silver और Sunset Copper मिलते हैं। और पढें: 35,000 से कम में आने वाले धांसू Laptop, ऑनलाइन पढ़ाई और Work From Home के लिए एकदम बेस्ट
-14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले और पढें: Rs 30,000 से कम में खरीदें 55 इंच स्क्रीन वाले ये Top 3 Smart TVs, घर पर मिलेगा सिनेमाघर वाला एक्सपीरियंस
-Intel Core Ultra प्रोसेसर
-32GB RAM व 1TB स्टोरेज
-FHD वेबकैम
फीचर्स की बात करें, तो Acer Swift Lite 14 में 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1920 x 1200 पिक्सल है। साथ आस्पेक्ट रेशियो 16:10 का है। कंपनी ने इसमें 180 डिग्री हींज दिया है। इसके अलावा, यह लैपटॉप Intel Core Ultra प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इसमें 32GB RAM व 1TB स्टोरेज दी है।
जैसे कि हमने बताया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए लैपटॉप में FHD वेबकैम दिया है, जिसके साथ प्राइवेसी शटर मिलता है। लैपटॉप की बैटरी 50Wh की है, जिसके साथ आपको USB-C वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें Copilot key मिलती है, जिसके जरिए Microsoft के AI असिस्टेंट का क्विक एक्सेस प्राप्त होता है।
इसमें एआई इंजन टूल्स का सपोर्ट भी मौजूद है, जिसमें Windows Studio Effects, including background blur, noise reduction और enhanced lighting आदि शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, दो USB 3.2 Type-C, 1 USB 3.2 Type-A, 1 HDMI, 1 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है।