comscore

Acer Aspire Go 14 भारत में 14 इंच स्क्रीन और Intel Core Ultra 7 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Acer Aspire Go 14 भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट बजट-फ्रेंडली AI लैपटॉप है, जिसमें कई धाकड़ फीचर्स का एक्सेस आपको मिलेगा। यहां जानें लैपटॉप की कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: Jul 15, 2025, 03:05 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Acer Aspire Go 14 भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट किफायती AI लैपटॉप है। इसे खासतौर पर स्टूडेंट्स व फर्स्ट टाइम लैपटॉप यूजर्स के लिए बनाया गया है। फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह लैपटॉप Intel Core Ultra 7 H-series प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Intel Arc Graphics व Intel AI Boost NPU दिया गया है। इसमें 32GB RAM व 1TB स्टोरेज मिलती है। इस लैपटॉप की बैटरी 55Wh की है, जिसके साथ 65W फास्ट चार्जिंग मिलती है। news और पढें: Acer Iconia iM11 5G टैबलेट 11.45 इंच स्क्रीन और 7400mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Acer Aspire Go 14 Price in India

कंपनी ने Acer Aspire Go 14 को 59,999 रुपये में लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में सिंगल Pure Silver फिनिश सपोर्ट मिलता है। इसे आप Acer की साइट व स्टोर से खरीद सकेंगे। साथ ही इसकी सेल Amazon पर भी उपलब्ध होगी। साथ ही Acer Aspire Go 14 Intel Core Ultra 7 155H CPU और 32GB RAM वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। news और पढें: 20000 रुपए से कम में मिल रहे ये 8 धांसू Smart TV, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Acer Aspire Go 14 Features

-14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले

-Intel Core Ultra 7 H-series सीपीयू

-Intel Arc Graphics व Intel AI Boost NPU

-32GB RAM व 1TB

-Windows 11

-HD webcam

फीचर्स की बात करें, तो Acer Aspire Go 14 में 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह Intel Core Ultra 7 H-series सीपीयू से लैस है। इसमें Intel Arc Graphics व Intel AI Boost NPU सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें 32GB RAM व 1TB स्टोरेज दी है। साथ ही यह Windows 11 पर काम करता है। यह लैपटॉप Copilot key के साथ आता है। साथ ही इसमें कई AI फीचर्स का एक्सेस मौजूद है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए इस लैपटॉप में HD webcam दिया गया है। साथ ही इसमें 55Wh 3-cell बैटरी मिलती है, जिसके साथ 65W USB-C अडैप्टर मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, RJ45 पोर्ट, 2 USB 3.2 Type-A पोर्ट्स और 2 USB Type-C पोर्ट्स मौजूद हैं। यह लैपटॉप 17.5mm पतला और 1.5KG भारी है।