Written By Manisha
Vivo Y200 Pro 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। हाल ही में कंपनी ने फोन की इंडिया लॉन्चिंग को कंफर्म किया था। अब फाइनली कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट रिवील कर दी है। लॉन्च डेट कंफर्म करने के साथ-साथ कंपनी ने फोन का टीजर वीडियो शेयर किया है। इस फोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ फोन के बैक पर सिल्क ग्लास डिजाइन दिया जाएगा। सेल्फी के लिए फोन में पंच-होल कटआउट पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं भारत में कब लॉन्च होगा वीवो का यह फोन। और पढें: Vivo T5e फोन 5500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Vivo India ने अपने ऑफिशियल X (Twitter) हैंडल पर Vivo Y200 Pro 5G का टीजर वीडियो शेयर किया है। इस टीजर वीडियो के साथ फोन की लॉन्च डेट रिवील कर दी गई है। यह फोन 21 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। और पढें: 1500 रुपये सस्ता खरीदें नया Vivo T5 Lite 44W 5G फोन, 6500mAh बैटरी फोन की सेल शुरू, यहां मिलेगा Offer
With two stunning colours and two crazy styles, the all new #vivoY200Pro #5G is in now! Launching on 21st May.
Stay Tuned! pic.twitter.com/FkwdgVrFwi
— vivo India (@Vivo_India) May 16, 2024
इस टीजर वीडियो में फोन की पहली झलक देखी जा सकती है, जिसमें फोन दो कलर ऑप्शन में मौजूद हैं। एक ग्रीन और दूसरा ब्लैक। इसके अलावा, फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन के बैक पर सिल्क ग्लास डिजाइन देखा जा सकता है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए पंच-होल कटआउट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, कंपनी ने हाल ही में इस फोन की इंडिया लॉन्चिंग रिवील की थी। इस दौरान कहा गया था कि यह फोन 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा।
फोन के लीक फीचर्स की बात करें, तो Vivo Y200 Pro 5G फोन 6.78 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 8GB RAM दी जाएगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा है, जिसके साथ OIS सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP कैमरा पेश किया जा सकता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।