comscore

Vivo Y18e फोन 5000mAh बैटरी के साथ भारत में हुआ पेश, जानें स्पेसिफिकेशन

Vivo Y18e फोन भारत में दस्तक दे चुका है। यह फोन सभी फीचर्स के साथ कंपनी की ऑफिशियल साइट पर लिस्ट हो चुका है। इस फोन में 8GB RAM व 5000mAh दमदार बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Edited by Manisha |Published: Apr 29, 2024, 03:36 PM (IST)

Highlights

  • Vivo Y18e भारत में हुआ पेश
  • फोन के सभी फीचर्स कंपनी की साइट पर हुए लिस्ट
  • फोन में मिलते हैं 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स

Vivo Y18e स्मार्टफोन को भारत में पेश कर दिया गया है। यह कंपनी का बजट फोन है, जो कि सभी फीचर्स के साथ कंपनी की साइट पर लिस्ट हो चुका है। फीचर्स की बात करें, तो वीवो के इस फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके अलावा, यह फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 4GB RAM व 4GB RAM वर्चुअल रैम सपोर्ट शामिल है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स की डिटेल्स। news और पढें: Vivo T5e फोन 5500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Y18e Specifications

फीचर्स की बात करें, तो Vivo Y18e फोन में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1612×720 पिक्सल है। इसके अलावा, यह फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 4GB RAM व 4GB वर्चुअल RAM सपोर्ट दिया गया है। इसकी स्टोरेज 64GB की है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। news और पढें: 1500 रुपये सस्ता खरीदें नया Vivo T5 Lite 44W 5G फोन, 6500mAh बैटरी फोन की सेल शुरू, यहां मिलेगा Offer

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 का है। इसमें एक VGA सेंसर मौजूद है। साथ ही इसमें LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-सिम सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, GLONASS, BeiDou और USB 2.0 सपोर्ट शामिल है। फोन का डायमेंशन 163.63 × 75.58 × 8.39mm का है, जिसका वजन 185 ग्राम है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Vivo Y18e स्मार्टफोन की कीमत फिलहाल कंपनी ने रिवील नहीं की है। उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में कंपनी फोन की कीमत से जुड़ी डिटेल्स भी रिवील कर देगी। फोन के फीचर्स के साथ-साथ कंपनी की साइट पर फोन के कलर ऑप्शन की जानकारी भी रिवील हो गई है। यह फोन Space Black और Gem Green कलर ऑप्शन में आता है।