comscore

Vivo X300 Pro मचाएगा धमाल, 200MP कैमरे के साथ इस साल लेगा एंट्री!

Vivo X300 Pro इस समय अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस बीच फोन में मिलने वाले कैमरा की डिटेल लीक हुई है। इससे पहले डिवाइस की कीमत का पता चला था।

Published By: Ajay Verma | Published: Jul 17, 2025, 04:48 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo X200 Pro को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। अब स्मार्टफोन ब्रांड वीवो इस डिवाइस के अपग्रेडेड मॉडल यानी Vivo X300 Pro को इस साल बाजार में लाने की तैयारी में लगा है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिनसे संभावित लॉन्चिंग और कीमत की जानकारी मिली है। अब डिवाइस की कैमरा डिटेल लीक हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फोन की लॉन्चिंग से जुड़ा कोई अपडेट नहीं दिया है। news और पढें: Vivo T5 Pro 5G फोन से इस साल उठ सकता है पर्दा! यहां हुआ लिस्ट

ऐसे होगा स्मार्टफोन का कैमरा

जीएसएमए एरिना की एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X300 Pro में जबरदस्त फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का Sony Lytia LYT-828 1/1.3 लेंस दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, जिसमें कोटिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। हालांकि, रिपोर्ट से हैंडसेट के फ्रंट में मिलने वाले कैमरे की जानकारी नहीं मिली है। news और पढें: Vivo T4 Ultra 5G पर मिल रही 4850 रुपये की बंपर छूट, सस्ते में खरीदने के लिए यहां करें Order

पुरानी रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें, तो अपकमिंग मोबाइल फोन में फास्ट वर्किंग के लिए MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दी जाने की संभावना है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 6000mAh की जंबो बैटरी दी जा सकती है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

अन्य फीचर्स

हालियां लीक्स के मुताबिक, अपकमिंग स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स मिल सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कब होगा लॉन्च

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि वीवो ने अभी तक वीवो एक्स 300 प्रो की लॉन्चिंग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है, मगर लीक्स की मानें, तो फोन को इस साल दिसंबर में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में होगी।