comscore

हो जाएं तैयार! Vivo लाएगा स्क्रीन अलग हो जाने वाला फोल्डेबल डिवाइस

Vivo ने हाल ही में एक नया पेटेंट दायर किया है। इसमें एक ऐसे फोल्डेबल डिवाइस के बारे में बताया गया है, जिसमें अलग जाने वाली स्क्रीन मिलेगी।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 25, 2025, 11:52 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo कई फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पहले से ही मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, वीवो ने अब एक अलग फोल्डेबल डिवाइस डिजाइन के लिए पेटेंट फाइल किया है। इसमें एक ऐसी दूसरी स्क्रीन मिलेगी, जिसे यूजर्स खुद अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार हटा सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा फोल्डेबल डिवाइस का फोकस स्क्रीन को बड़ा करने पर होता है। वहीं, यह नया पेटेंट एक मॉड्यूलर डिजाइन लेकर आया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: खुशखबरी! 10,000 रुपये सस्ता हुआ Vivo X300 Pro फोन, 200MP कैमरा-16GB RAM जैसे 1 नंबर फीचर्स

Vivo का नया पेटेंट

Vivo ने चीन में 202411862519.0 आवेदन नंबर के साथ पेटेंट दायर किया है। यह दो अलग-अलग स्क्रीन डिवाइस वाला एक फोल्डेबल डिवाइस है। इसमें एक दूसरी स्क्रीन मिलेगी, जो पहली स्क्रीन से अलग से जुड़ी होती है। इसका अपना एक हार्डवेयर मॉड्यूल होता है। news और पढें: प्रीमियम लुक और जबरदस्त परफॉर्मेंस वाला Vivo V40 5G सस्ते में होगा आपका, यहां मिल रही सुपर सेविंग डील

बता दें कि दोनों स्क्रीन आपस में चुंबकीय रूप से जुड़े होते हैं। विवो ने बताया है कि ‘पहला’ और ‘दूसरा’ शब्द “समान वस्तुओं को अलग करने के लिए यूज किए जाते हैं और किसी स्पेसिफिक क्रम या अनुक्रम के बारे में बताने के लिए यूज नहीं किए जाते हैं। कंपनी का यह भी कहना है कि पहला, दूसरा, आदि द्वारा पहचानी जाने वाली वस्तुएं आमतौर पर एक ही प्रकार की होती हैं और वस्तुओं की संख्या सीमित नहीं होती है।

अलग होने पर, दूसरी स्क्रीन कंट्रोल डिवाइस से परिचालन डेटा प्राप्त कर सकती है। यह कंट्रोल डिवाइस या तो पहली स्क्रीन डिवाइस या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हो सकती है।

डेटा के आधार पर, दूसरी स्क्रीन के अंदर हार्डवेयर मॉड्यूल कंट्रोल संचालन करता है। उदाहरण के लिए, दूसरी स्क्रीन डिवाइस अपने इंटरनल डिस्प्ले या स्पीकर का यूज करके एक फोटो दिखाएगा या ऑडियो चलाने के लिए निर्देश देने वाला संचालन डेटा प्राप्त कर सकती है, जो हार्डवेयर मॉड्यूल का हिस्सा हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

दूसरी ओर, जब इसे जोड़ा जाता है तो कनेक्शन डिवाइसों के बीच पावर शेयरिंग की सुविधा दे सकता है या पहले डिवाइस को दूसरे स्क्रीन के हार्डवेयर का सीधा कंट्रोल दे सकता है। अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कंपनी कब ऐसा स्मार्टफोन या फिर कोई अन्य डिवाइस लाने वाली है।