comscore

Vivo V70 FE भारत में जल्द मारेगा एंट्री! लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स लीक

Vivo V70 FE स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। लेटेस्ट लीक में फोन की लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स सामने आए हैं। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Dec 01, 2025, 04:04 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo V70 FE स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। लेटेस्ट लीक में टिप्सटर ने Vivo V70 सीरीज के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की जानकारी दी, जो कि इस सीरीज का चौथा मॉडल हो सकता है। टिप्स्टर के मुताबिक, कंपनी वीवो वी70 सीरीज के तहत फैन एडिशन फोन लाने की तैयारी में है। कुछ समय पहले Vivo V70 फोन कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। कहा जा रहा है कि इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन Snapdragon चिप से लैस होने वाले हैं। साथ ही फोन Android 16-बेस्ड OriginOS 6 के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Vivo T4 5G यहां हुआ 2300 रुपये सस्ता, कम दाम में 7300mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन को खरीदने का चांस

Vivo V70 FE India Launch Timeline, Specifications (Expected)

टिप्सटर Paras Guglani ने अपने X हैंडल के जरिए Vivo V70 सीरीज के Fan Edition की जानकारी दी है। लीक के मुताबिक, यह फोन Vivo V70 FE होगा, जो कि साल 2026 की पहली तिमाही में दस्तक दे सकता है। लीक की मानें, तो यह इस सीरीज का चौथा मॉडल होने वाला है, जिसमें कंपनी Vivo V70, Vivo V70 Pro और Vivo V70 Lite को भी पेश करेगी। कहा जा रहा है कि यह पूरी सीरीज Snapdragon प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकती है। news और पढें: Vivo Y31 Pro 5G पर बड़ी डील, डिस्काउंट के साथ 881 रुपये महीने पर मिल रहा खरीदने का मौका

Vivo V70

इसके अलावा, Vivo V70 फोन कुछ समय पहले गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। गीकबेंच पर यह फोन मॉडल नंबर V2538 के साथ स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन octa core Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है। इसकी प्राइम कोर स्पीड 2.80GHz होगी, जिसमें 4 कोर की स्पीड 2.40GHz होगी और 4 कोर की स्पीड 1.84GHz होगी। यह फोन 8GB RAM के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें Android 16 मिल सकता है। फोन का सिंगल कोर स्कोर 1235 प्वाइंट्स है और मल्टी-कोर स्कोर 3920 प्वाइंट्स है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

यह फोन Vivo V60 का सक्सेसर होने वाला है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया था। साथ ही फोन में 16GB RAM व 512GB स्टोरेज मौजूद थी। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इस फोन का डिस्प्ले 6.77 इंच का है, जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मौजूद है।