comscore

Vivo V60 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन देगा धांसू फीचर्स के साथ दस्तक

Vivo V60 5G की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। इस फोन के टीजर से इसका डिजाइन रिवील हो गया है। इसमें लंबा चलने वाली बैटरी और प्रीमियम कैमरा मिलने की संभावना है।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 01, 2025, 02:59 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo ने तमाम टीजर जारी करने के बाद आखिरकार Vivo V60 की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। इस स्मार्टफोन में प्रीमियम कैमरा सेटअप और डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, अपकमिंग फोन में लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी और AI फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। इसके बाजार में आने से OPPO, Realme और Samsung जैसे ब्रांड के मोबाइल फोन को जोरदार टक्कर मिलेगी। news और पढें: 50MP सेल्फी कैमरा, 16GB RAM व 512GB स्टोरेज वाले Vivo V60 5G पर 3500 रुपये का Discount, Amazon की धमाल डील

Vivo V60 Launch Date

वीवो के अनुसार, Vivo V60 को 12 अगस्त 2025 के दिन लॉन्च किया जाएगा। यह फोन ग्राहकों के लिए Auspicious Gold कलर में उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 40 से 45 हजार रुपये के आसपास रखी जाने की संभावना है। news और पढें: Vivo V60 5G फोन हुआ 3000 रुपये सस्ता, 50MP सेल्फी कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेगी 90W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स

संभावित स्पेसिफिकेशन

हालियां मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो वी60 5जी स्मार्टफोन सबसे पतला डिवाइस होने वाला है। घंटों वर्किंग के लिए फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस हैंडसेट के रियर में ZEISS का कैमरा मिलेगा, जो 100X से लैस होगा। इसमें 50MP का प्राइमरी, 50MP का टेलीफोटो और 8MP का वाइड एंगल लेंस होगा, जबकि सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा दिया जा सकता है।

डिस्प्ले और अन्य डिटेल

लीक्स की मानें, तो वीवो वी60 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। स्मूथ काम करने के लिए Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और LPDDR4x रैम दी जा सकती है। इस हैंडसेट में IP68/IP69 की रेटिंग, डुअल स्पीकर और Android 15 पर काम करने वाला ओएस मिल सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाईप-सी पोर्ट समेत वाई-फाई, जीपीएस और ब्लूटूथ जैसे तमाम फीचर्स भी दिए जाएंगे। फोन में कैमरा फिल्टर और Gyroscope जैसे अहम सेंसर भी मिल सकते हैं।