Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 15, 2024, 10:03 AM (IST)
Vivo V30 Series को भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। अब कंपनी इस सीरीज में दो और स्मार्टफोन्स Vivo V30 SE 5G और Vivo V30e 5G लाने की तैयारी में है। हाल में Vivo V30 SE 5G स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट और UL Demko सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। इसमें फोन के मॉडल नंबर के साथ-साथ बैटरी और चार्जिंग डिटेल सामने आई है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: 9020mAh बैटरी वाला Vivo T5 Pro 5G हुआ सस्ता, Flipkart से खरीदने पर 2000 रुपये की बचत
Vivo V30 SE 5G स्मार्टफोन्स को हाल में FCC लिस्टिंग में V2349 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। फोन का नाम पहले Bluetooth SIG लिस्टिंग और गूगल प्ले सपोर्ट डिवाइस लिस्ट में रिवील कर दिया गया था। और पढें: Vivo X300 Ultra और X300 FE की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, इस तारीख को भारत में आएंगे ये फोन
FCC लिस्टिंग से पता चला है कि वीवो के इस स्मार्टफोन को डुअल बैंड वाई-फाई सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी के साथ लाया जाएगा। डेटाबेस में यह भी बताया गया है कि फोन में BA28 मॉडल नंबर वाली बैटरी दी जाएगी, जो V440L0A0-EU या V440L0A0-US मॉडल नंबर के एडेप्टर को सपोर्ट करेगी।
UL Demko सर्टिफिकेशन में कन्फर्म किया गया है कि Vivo V30 SE फोन में 4,900mAh रेडिट बैटरी दी जाएगी। इसका मतलब है कि फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। सर्टिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि फोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
दोनों सर्टिफिकेशन में वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की डिटेल नहीं दी गई है। Bluetooth SIG लिस्टिंग ने यह कन्फर्म कर दिया है कि फोन Bluetooth 5.0 protocol को सपोर्ट करेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Vivo V30 Series के तहत भारत में दो नए स्मार्टफोन Vivo V30 और Vivo V30 Pro लॉन्च किए गए हैं। इनकी सेल भी कल से शुरू हो गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 6.78 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2800 x 1260 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। दोनों फोन्स Funtouch OS 14 custom skin पर रन करते हैं। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी दी गी है।
Vivo V30 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। प्रो मॉडल MediaTek 8200 चिपसेट के साथ आता है।