Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Mar 17, 2026, 12:13 PM (IST)
Vivo ने लंबे समय से खबरों में बने Vivo T5x 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को T4x 5G के सक्सेसर के तौर पर लाया गया है। इस डिवाइस में फास्ट चार्जिंग से लैस 7200mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा, फोन में MediaTek का प्रोसेसर, तगड़ी साउंड वाले डुअल स्पीकर और IP69+ की रेटिंग मिलती है। आइए यहां जानते हैं नए फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल… और पढें: Vivo T5e फोन 5500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
वीवो टी5एक्स 5जी एंड्रॉइड 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस डिवाइस में 6.76 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसे Cyber Green और Star White कलर में उपलब्ध कराया गया है। और पढें: 1500 रुपये सस्ता खरीदें नया Vivo T5 Lite 44W 5G फोन, 6500mAh बैटरी फोन की सेल शुरू, यहां मिलेगा Offer
फोटो और वीडियो को ध्यान में रखकर 2MP सेकेंडरी लेंस के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया है। इसके जरिए एचडी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32एमपी का कैमरा मिलता है।
वीवो का नया स्मार्टफोन 7200mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। इसको 44 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी से 40 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 15 घंटे से अधिक बीजीएमआई गेमिंग, 18 घंटे से अधिक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और 14 घंटे से अधिक का नेविगेशन मिलता है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।
इस स्मार्टफोन को IP69+ की रेटिंग दी गई है। इसमें वन-टैप वॉटर इजेक्शन, मॉइस्चर डिटेक्शन और वेट टच हैंड की सुविधा दी गई है। इसे Military-Grade का सर्टिफिकेशन मिला है। यानी कि इसकी बॉडी बहुत मजबूत है। गिरने के बाद भी डैमेज नहीं होगी।
वीवो के अनुसार, वीवो टी5एक्स को 6GB+128GB स्टोरेज, 8GB+128GB स्टोरेज और 8GB+256GB स्टोरेज में उतारा गया है। इन तीनों मॉडल की कीमत क्रमश: 18,999 रुपये, 20,999 रुपये और 22,999 रुपये रखी गई है। इस पर 2000 का बैंक डिस्काउंट और 875 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस पर EMI भी ऑफर की जा रही है। इसकी सेल ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart पर 24 मार्च 2026 से शुरू होगी।