Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 20, 2025, 01:47 PM (IST)
Vivo T4x 5G स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी इस स्मार्टफोन को बजट रेंज में पेश करेगी। इसके लिए वीवो ने Flipkart पर माइक्रो वेबसाइट भी लाइव कर दी है। इससे कन्फर्म हो गया है कि स्मार्टफोन की बिक्री वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart के जरिए भी की जाएगी। लॉन्च से पहले ही लीक रिपोर्ट में स्मार्टफोन के कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। आइयेस जानते हैं। और पढें: Vivo X200T 5G 6800 रुपये तक हुआ सस्ता, खरीदने के लिए अभी लपकें बंपर Deal
Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Vivo T4x 5G स्मार्टफोन में 50MP AI रियर कैमरा देखने को मिलेगा। फोन का रियर कैमरा कई AI फीचर्स को सपोर्ट करेगा, जिसमें AI Erase, AI Photo Enhance और AI Document Mode शामिल होंगे। इस स्मार्टफोन में भी Vivo T3x 5G स्मार्टफोन में T2x की तरह ही डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। और पढें: 200MP कैमरा और 16GB RAM वाले Vivo X300 Pro पर 10000 रुपये का Discount, यहां मिल रहा शानदार Offer
इसके अलावा, वीवो के इस 5G स्मार्टफोन को Military Grade सर्टिफाइड ड्यूरेबिलिटी और IR Blaster के साथ लाया जाएगा। इससे फोन की मदद से टीवी और अन्य डिवाइस को आसानी से कंट्रोल किया जा सकेगा।
पिछली लीक रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में दो कलर ऑप्शन में लाया जाएगा। इसमें Pronto Purple और Marine Blue शामिल हैं। इतना ही नहीं, स्मार्टफोन डायनामिक लाइट के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जाएगा।
फ्लिपकार्ट पेज पर दावा किया जा रहा है कि फोन में 6000mAh की बैटरी मिलेगी। यह सेगमेंट का सबसे स्लिम फोन है। कंपनी आगे आने वाले समय में फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन भी रिवील कर देगी।
कीमत की बात करें तो स्मार्टफोन को 15 हजार रुपये से कम में लाया जा सकता है। सटीक कीमत और फीचर्स लॉन्च के दौरान ही पता चलेंगे। अभी इसकी लॉन्च डेट अनाउंस नहीं हुई है। हालांकि, स्मार्टफोन को मार्च, 2025 में पेश किया जाएगा।