Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 10, 2025, 08:10 PM (IST)
Vivo T4R 5G फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, तो यह Vivo T4 सीरीज के तहत भारत आने वाला नया फोन है। इससे पहले कंपन इस सीरीज के तहत पहले ही Vivo T4, Vivo T4x, Vivo T4 Ultra और हाल ही में Vivo T4 Lite 5G फोन लॉन्च कर चुकी है। वहीं, लीक के मुताबिक जल्द ही इस सीरीज में Vivo T4R 5G की एंट्री होने वाली है। आइए जानते हैं फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Smartphone Price Hike: Vivo, Realme और Nothing स्मार्टफोन हो गए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ी कीमतें
91Mobiles Hindi की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo कंपनी जल्द ही Vivo T4 सीरीज के तहत Vivo T4R 5G लेकर आन वाली है। रिपोर्ट में फोन के कुछ फीचर्स भी रिवील किए गए हैं। लीक के मुताबिक, यह फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा, यह फोन पानी से बचाव के लिए IP69 व IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है। और पढें: Samsung Galaxy M47 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
कहा जा रहा है कि फोन को कंपनी 15 हजार रुपये से कम में पेश करेगी। ऐसे में यह फोन Vivo T4x व Vivo T4 के बीच का मॉडल हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, Vivo T4x को कंपनी ने 13999 रुपये में लॉन्च किया था। वहीं, Vivo T4 की कीमत 21,999 रुपये है। और पढें: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Vivo X Fold5 5G पर आया फाडू ऑफर, यहां मिल रहा 16000 का Discount
Vivo T4 Lite 5G फोन को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। यह फोन 6.74 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा मिलता है। इस फोन की बैटरी 6000mAh की है। वीवो के इस फोन की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है।