Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 16, 2025, 10:17 AM (IST)
Vivo T-सीरीज के अब तक कई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर चुका है, जिनमें Vivo T4 Ultra और Vivo T4 Lite जैसे फोन शामिल हैं। अब इस लाइनअप में एक और स्मार्टफोन आने वाला है, वो Vivo T4R 5G है। इस अपकमिंग डिवाइस की टीजर जारी हो चुका है। इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लाइव कर दिया गया है, जिससे इसकी भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है। हालांकि, माइक्रो-साइट से फोन के स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चला है और न ही अभी तक लॉन्च डेट अनाउंस की गई है। और पढें: Smartphone Price Hike: Vivo, Realme और Nothing स्मार्टफोन हो गए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ी कीमतें
शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर एक्टिव साइट के अनुसार, Vivo T4R 5G भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। यह भारत का सबसे पतला कर्व्ड स्क्रीन वाला फोन है। हालांकि, अभी तक स्मार्टफोन डायमेंशन और वजन से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की गई है। इसके फीचर्स भी अभी तक रिवील नहीं किए गए हैं। और पढें: Samsung Galaxy M47 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वीवो टी4आर में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट करने वाला 50MP का IMX882 सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस मिल सकता है, जिससे यूजर्स बेहतर फोटोग्राफी कर पाएंगे। इसके अलावा, सेल्फी क्लिक करने के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा। और पढें: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Vivo X Fold5 5G पर आया फाडू ऑफर, यहां मिल रहा 16000 का Discount
अच्छी परफॉर्मेंस के लिए अपकमिंग डिवाइस में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और 12GB तक रैम दी जाने की उम्मीद है। इसके साथ फोन में 6.77 इंच का FHD+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा।
वीवो के इस स्मार्टफोन में 5500mAh या फिर 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसको वायर व वायरलेस फास्ट चार्जिंग का साथ भी मिलेगा।
स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने अपकमिंग फोन वीवो टी4आर की कीमत से संबंधित कोई सूचना नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 15 हजार के आसपास रखी जाने की संभावना है। इसे कई कलर आकर्षक कलर में ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।