comscore

Vivo ला रहा भारत का सबसे पतला कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट

Vivo T4R 5G का टीजर जारी हो गया है। इससे डिवाइस की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। हालांकि, अभी तक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की गई है। न ही फोन के फीचर या फिर कीमत रिवील नहीं की गई है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jul 16, 2025, 10:17 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo T-सीरीज के अब तक कई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर चुका है, जिनमें Vivo T4 Ultra और Vivo T4 Lite जैसे फोन शामिल हैं। अब इस लाइनअप में एक और स्मार्टफोन आने वाला है, वो Vivo T4R 5G है। इस अपकमिंग डिवाइस की टीजर जारी हो चुका है। इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लाइव कर दिया गया है, जिससे इसकी भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है। हालांकि, माइक्रो-साइट से फोन के स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चला है और न ही अभी तक लॉन्च डेट अनाउंस की गई है। news और पढें: Slim Quad Curved डिस्प्ले और 200MP कैमरा वाले Vivo V60e 5G की कीमत धड़ाम, ऐसे पाएं सीधे 2500 रुपये का Discount

शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर एक्टिव साइट के अनुसार, Vivo T4R 5G भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। यह भारत का सबसे पतला कर्व्ड स्क्रीन वाला फोन है। हालांकि, अभी तक स्मार्टफोन डायमेंशन और वजन से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की गई है। इसके फीचर्स भी अभी तक रिवील नहीं किए गए हैं। news और पढें: Vivo T4 5G यहां हुआ 2300 रुपये सस्ता, कम दाम में 7300mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन को खरीदने का चांस

संभावित स्पेसिफिकेशन

पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वीवो टी4आर में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट करने वाला 50MP का IMX882 सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस मिल सकता है, जिससे यूजर्स बेहतर फोटोग्राफी कर पाएंगे। इसके अलावा, सेल्फी क्लिक करने के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा।

अच्छी परफॉर्मेंस के लिए अपकमिंग डिवाइस में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और 12GB तक रैम दी जाने की उम्मीद है। इसके साथ फोन में 6.77 इंच का FHD+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा।

अन्य डिटेल

वीवो के इस स्मार्टफोन में 5500mAh या फिर 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसको वायर व वायरलेस फास्ट चार्जिंग का साथ भी मिलेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इतनी हो सकती है कीमत

स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने अपकमिंग फोन वीवो टी4आर की कीमत से संबंधित कोई सूचना नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 15 हजार के आसपास रखी जाने की संभावना है। इसे कई कलर आकर्षक कलर में ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।