Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 19, 2025, 11:25 AM (IST)
Tecno Pova Curve 5G भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। इस अपकमिंग डिवाइस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज किया जा चुका है। अब फोन की माइक्रो साइट शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर लाइव हो गई है। इससे फोन में मिलने वाले मेन फीचर की जानकारी मिली है। हालांकि, इस माइक्रो साइट से डिवाइस की लॉन्च डेट या फिर कीमत से जुड़ी कोई डिटेल नहीं मिली है। और पढें: सिर्फ 491 रुपये हर महीने देकर घर लाएं 6000mAh बैटरी वाला Oppo K13x 5G, Amazon का Discount offer न करें मिस
फ्लिपकार्ट पर एक्टिव माइक्रो साइट के अनुसार, Tecno Pova Curve 5G फोन को जल्द भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इस डिवाइस में कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही, वॉइस असिस्टेंट Ella का भी सपोर्ट मिलेगा, जिससे यूजर्स कुछ भी बोलकर पूछ सकेंगे। इसके अलावा, माइक्रो साइट से फोन से जुड़ी किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। और पढें: Vivo T4 5G यहां हुआ 2300 रुपये सस्ता, कम दाम में 7300mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन को खरीदने का चांस
पिछले दिनों आई लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग पोवा कर्व 5जी फोन में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रेजलूशन 1080 x 2436 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। स्मूथ वर्किंग के लिए हैंडसेट में Dimensity 7300 चिपसेट और Mali G615 GPU मिलने की उम्मीद है। वहीं, यह फोन Android 15 से लैस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
टेक्नो के अपकमिंग स्मार्टफोन में 5,350mAh की बड़ी बैटरी दी जाने की संभावना है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में डुअल सिम स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए जा सकते हैं।
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि टेक्नो पोवा कर्व 5जी की लॉन्च डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है और न ही कीमत से जुड़ी कोई डिटेल नहीं मिली है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि डिवाइस से जून की शुरुआत में पर्दा उठाया जा सकता है। इसकी कीमत 15 से 20 हजार रुपये के बीच रखी जाने की संभावना है।