Written By Manisha
Smartphones launch Next Week: अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जरा रूक जाइए। दरअसल, भारतीय मार्केट में अगले हफ्ते कई स्मार्टफोन लॉन्च को तैयार हैं। इस लिस्ट में बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक के फोन शामिल हैं। इस लिस्ट में Realme, OnePlus और Motorola के फोन शामिल हैं। यहां देखें आज मिलने वाले आइटम्स की लिस्ट। और पढें: 50MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी वाले Realme Narzo 90 5G को 668 रुपये में लाएं घर, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा Offer
Motorola Edge 70 5G स्मार्टफोन भारत में 15 दिसंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस साइट के जरिए फोन के फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं। यह फोन 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक देने वाला है, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट मिलेगा। वहीं, यह फोन Snapdragon Gen 4 चिप से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया जाने वाला है। और पढें: एक बार फिर मंहगा OnePlus 15R स्मार्टफोन, इस बार इतनी बढ़ी कीमत
Realme NARZO 90 5G फोन 16 दिसंबर दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। फोन की सेल Amazon पर उपलब्ध होगी। अमेजन पर फोन को डेडिकेटेड साइट लाइव हो चुकी है। इस साइट के जरिए फोन के फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं। इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 4000 Nits ब्राइटनेस के साथ दस्तक देने वाला है।
Realme NARZO 90 5G के साथ कंपनी Realme NARZO 90x 5G फोन को लॉन्च करने वाली है। यह फोन भी 16 दिसंबर को ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इस फोन की सेल भी अमेजन पर उपलब्ध होगी। फोन के फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं। यह फोन भी 7000mAh बैटरी के साथ दस्तक देगा, जिसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।
OnePlus 15R फोन 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। इसे भी आप अमेजन के जरिए खरीद सकेंगे। यह फोन 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिप से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 7400mAh की होगी।