comscore

Samsung Galaxy Z Flip FE 5G के खास फीचर्स लीक, जानें कब होगा लॉन्च

Samsung Galaxy Z Flip FE 5G के खास स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। इस स्मार्टफोन को साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 02, 2025, 12:09 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung एक किफायती फ्लिप स्मार्टफोन Galaxy Z Flip FE लाने की तैयारी में है। पिछले काफी समय से यह फोन चर्चा में बान हुआ है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसके लॉन्च को लेकर कोई भी डिटेल शेयर नहीं की है। बता दें कि अभी तक कंपनी अपनी Galaxy S Series के तहत फैन एडिशन (FE) लॉन्च करती है। अब सैमसंग की योजना फोल्डेबल फोन में भी FE लाने की है। नई लीक रिपोर्ट में स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। आइये, जानते हैं। news और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

Samsung Galaxy Z Flip FE Specs

डिस्प्ले एनालिस्ट Ross Young के अनुसार, Samsung Galaxy Z Flip FE में वही डिस्प्ले यूज किया जा सकता है, जो Galaxy Z Flip 6 में दिया गया है। इस फ्लिप स्मार्टफोन में 6.7 इंच का Full HD+ डायनामिक AMOLED 2x डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। वहीं, फोन में 3.4 इंच का Super AMOLED कवर डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। news और पढें: आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung Galaxy Watch, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

वहीं, Smartprix की रिपोर्ट की मानें तो फोन को GSMA डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। फोन को SM-F761B मॉडल नंबर के साथ देखा गया है, जो कि ग्लोबल वर्जन है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में इन-हाउस Exynos 2400 प्रोसेसर और 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। news और पढें: 15000 से कम में मिलने वाली 5 बेस्ट Washing Machines, चमका देंगी आपके कपड़े

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोन कब हो सकता है लॉन्च?

लॉन्च की बात करें तो Samsung Galaxy Z Flip FE स्मार्टफोन को इस साल 2025 के दूसरे हफ्ते में लाया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। लोगों को इसके लिए थोड़ा और इतंजार करना होगा। कंपनी इस साल Samsung Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 भी लॉन्च करेगी। इतना ही नहीं, कंपनी अपनी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S25 को भी ला रही है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो सीरीज को 22 जनवरी, 2025 को होने वाले Unpacked इवेंट में लाया जा सकता है। सीरीज में इस बार कंपनी एक स्लिम वेरिएंट भी ला सकती है।