Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 26, 2026, 01:31 PM (IST)
Samsung Galaxy S26 VS Samsung Galaxy S25: लंबे इंतजार के बाद फाइनली दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने भारतीय व ग्लोबल मार्केट में नई Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में तीन फोन Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra को पेश किया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल की बात करें, इसका सीधा मुकाबला पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy S25 से होने वाला है। हर कोई जानना चाहता है कि कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले नए फोन में क्या कुछ नए अपग्रेड्स दिए हैं। यहां देखें ऑन-पेपर पिछले साल के मॉडल से कितना अलग है नया सैमसंग गैलेक्सी एस26 स्मार्टफोन। और पढें: Amazon Prime Day Sale 2026: लाइव हुई मेगा सेल, iPhone 17 Pro समेत इन फोन पर मिल रहे बंपर Offers
Samsung Galaxy S26 स्मार्टफोन में 6.3 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले का रेजलूशन 1,080×2,340 पिक्सल है। वहीं, दूसरी ओर Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया था। यह FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। इस डिस्प्ले में आपको 2600 Nits की ब्राइटनेस मिलती है। और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8 फोन 7.6 इंच स्क्रीन के साथ होगा लॉन्च! फीचर्स हुए लीक
कंपनी ने Samsung Galaxy S26 में 2nm Exynos 2600 चिपसेट दिया है। यह फोन 256GB व 512GB स्टोरेज मॉडल के साथ आता है। इसमें 12GB RAM मिलती है। पिछले साल लॉन्च हुआ Galaxy S25 फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12GB RAM व 5125GB तक की स्टोरेज मिलती है। और पढें: Samsung Galaxy A27 5G फोन 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, 6 सालों तक रहेगा नया जैसा
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, 10MP का टेलीफोटो सेंसर भी OIS सपोर्ट के साथ आया है। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम मौजूद है। साथ ही 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। एस25 फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का सेकेंडरी कैमरा और 10MP का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy S26 में 4300mAh बैटरी मिलती है, जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। वहीं, एस25 फोन 4000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया था, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कंपनी ने Samsung Galaxy S26 को 87,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है, जो कि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल का दाम है। वहीं, Galaxy S25 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 80,999 रुपये है।