Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jan 02, 2026, 02:15 PM (IST)
Samsung Galaxy S26 Ultra
Samsung अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra में एक खास प्राइवेट डिस्प्ले फीचर लेकर आ रहा है। यह फीचर One UI 8.5 बीटा वर्जन में सामने आया है और इसे Privacy Display नाम दिया गया है। इस फीचर का मुख्य उद्देश्य यूजर की प्राइवेसी बढ़ाना है यानी जब आप फोन स्क्रीन पर कुछ देख रहे होंगे तो अगर कोई पास में खड़ा हो और साइड एंगल से आपकी स्क्रीन देखने की कोशिश करे तो स्क्रीन डार्क या धुंधली दिखाई देगी। इससे आसपास के लोग आपकी स्क्रीन की कंटेंट नहीं पढ़ पाएंगे। और पढें: Samsung Galaxy A37 Review: क्या प्रीमियम डिजाइन के साथ परफॉर्मेंस में भी है बेस्ट, जानें यहां
इस नए प्राइवेट डिस्प्ले फीचर को Samsung के Tips App में देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे Settings App से ऑन किया जा सकता है या Quick Panel में एक टॉगल के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है। साथ ही यूजर इसे अपने रूटीन और लोकेशन के हिसाब से ऑटोमैटिक भी सेट कर सकता है। इसका मतलब यह है कि यह फीचर अपने आप ऑन हो जाएगा जब आप किसी खास जगह पर होंगे या किसी खास स्थिति में होंगे। इससे यूजर्स को ज्यादा सुविधा और सुरक्षा मिलेगी खासकर सार्वजनिक जगहों पर। और पढें: Vivo X300 Ultra और X300 FE की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, इस तारीख को भारत में आएंगे ये फोन
Samsung का कहना है कि यह फीचर Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी पर आधारित है। हालांकि यह टेक्नोलॉजी सभी Galaxy S26 मॉडल्स में नहीं होगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि Privacy Display सिर्फ Galaxy S26 Ultra में ही मिलेगा या पूरी S26 Series में उपलब्ध होगा, कुछ महीनों पहले इस AI-पावर्ड प्राइवेट फीचर का जिक्र किया गया था। Samsung Galaxy S26 Ultra की लॉन्चिंग फरवरी में होने की उम्मीद है, जिसमें Galaxy S26 के स्टैंडर्ड और प्लस वर्जन भी शामिल होंगे। और पढें: Samsung One UI 8.5 Update जल्द होने वाला है रोलआउट, Galaxy S25 Series में मिलेंगे जबरदस्त AI फीचर्स
Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स भी काफी इम्प्रेसिव होंगे। इसमें 6.9 इंच का M14 Quad HD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी ब्राइटनेस 2600 निट्स तक हो सकती है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलेगा और इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा, फोन में 5000mAh बैटरी, क्वाड रियर कैमरा यूनिट और 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग की सुविधा होगी।