Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Oct 08, 2025, 09:07 PM (IST)
क्रेडिट- @UniverseIce X Handle
Samsung Galaxy S26 Ultra फोन साल 2026 में दस्तक देने वाला है। लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगी है। लेटेस्ट लीक में फोन की कथित फोटो सामने आई है, जिसमें सैमसंग का फोन iPhone 17 Pro Max जैसे कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। फोन के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। लीक की मानें, तो फोन में 6.9 इंच का QHD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद हो सकता है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट
PhoneArt (@UniverseIce) नाम के X यूजर ने एक फोटो पोस्ट की है। इस पोस्ट में कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S26 Ultra फोन है। इस फोटो में फोन तीन कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है, जिसमें सिल्वर, बेज के साथ-साथ iPhone 17 Pro वाला ऑरेंज कलर ऑप्शन देखा जा सकता है। और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात
pic.twitter.com/1b4vvqgxPq
और पढें: Apple की Valentine’s Day Sale हुई शुरू, iPhone 17 से लेकर MacBook, iPad और AirPods तक पर मिल रहे शानदार ऑफर्स
— PhoneArt (@UniverseIce) October 8, 2025
Anthony (@TheGalox_) ने अपने X हैंडल के जरिए Samsung Galaxy S26 Ultra के कई फीचर्स ऑनलाइन लीक किए हैं। लीक की मानें, तो फोन 6.9 इंच QHD+ CoE Dynamic Amoled डिस्प्ले के साथ दस्तक देने वाला है। इस फोन में प्राइवेसी स्क्रीन फीचर मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा। लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए बड़ा Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है।
Galaxy S26 Ultra
• Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy
• Bigger Vapor Chamber cooling
• 6.9″ M14 QHD+ CoE Dynamic Amoled Display
• Privacy screen feature
• 200mp f/1.4 main, 50mp Ultrawide, 50mp 5x f/2.9 Periscope & 12mp 3x Telephoto
• 5000mah battery with 60w wired… pic.twitter.com/7B4ZEgdLsg— Anthony (@TheGalox_) October 8, 2025
फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का सेकेंडरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप सेंसर और 12MP का चौथा सेंसर शामिल है। फोन की बैटरी 5000mAh की होगी।