Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jan 23, 2025, 01:13 PM (IST)
Samsung Galaxy S25 सीरीज फाइनली भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन्स शामिल हैं। कंपनी ने अपनी इस नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप सीरीज को कई तगड़े AI फीचर्स के साथ पेश किया है। सीरीज की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है। वहीं, फोन की सेल अगले महीने फरवरी से शुरू होगी। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Samsung Galaxy S26 VS Samsung Galaxy S25: एक-दूसरे से कितना अलग हैं दोनों फोन? जानें यहां
कीमत की बात करें, तो Samsung Galaxy S25 स्मार्टफोन को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है। फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 80,999 रुपये है। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 92,999 रुपये है। और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra vs Galaxy S25 Ultra: मिलेंगे ये 5 धांसू अपग्रेड, खरीदने से पहले जरूर देखें
वहीं, दूसरी ओर Samsung Galaxy S25+ फोन को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। पहले 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। दूसरा मॉडल 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,11999 रुपये है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है। और पढें: क्या Samsung ने बढ़ा दी Galaxy A56 5G, A36 5G, और F17 5G की कीमतें? टिप्सटर ने किया बड़ा दावा
Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन की कीमत बात करें, तो फोन के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,41,999 रुपये है। वहीं, 12GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,65,999 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी एस25 फोन में चारे कलर ऑप्शन Icyblue, Silver Shadow, Navy और Mint पेश किए गए हैं। वहीं, प्लस मॉडल में Navy और Silver Shadow कलर ऑप्शन मौजूद है। अल्ट्रा फोन में Titanium Silverblue, Titanium Gray, Titanium Whitesilver और Titanium Black कलर ऑप्शन मिलते हैं।
सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। ऑफर्स की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा फोन पर 9 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन मिल रहा, जिस पर 9000 रुपये का अपग्रेड बोनस और 7000 रुपये तक का कैशबैक मौजूद है। Galaxy S25+ पर 12000 रुपये तक के बेनेफिट्स मिलेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस25 पर 11,000 रुपये का अपग्रेड बोनस मिल रहा है।